छट्टी कार्यक्रम से परिवार लौट रहे परिवार की बोलेरो पलटने से 15 लोग घायल, 9 की हालत नाजुक, इलाज के लिए रायपुर रेफर

15 people injured when family's Bolero overturns while returning from holiday programme, condition of 9 critical, referred to Raipur for treatment

छट्टी कार्यक्रम से परिवार लौट रहे परिवार की बोलेरो पलटने से 15 लोग घायल, 9 की हालत नाजुक, इलाज के लिए रायपुर रेफर

गरियाबंद/बोरसी : गरियाबंद जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे 15 लोग घायल हो गए. इस हादसे में 9 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक छट्ठी कार्यक्रम में ग्राम बोरसी के लोग गरियाबंद के देवभोग के पास स्थित कोकड़ीमाल गांव रिश्तेदारी में गए थे. वापसी के समय काश नाले पर रात में ड्राइवर को मोड़ समझ में नहीं आया, जिसके चलते बोलेरो पिकअप नदी में पलट गई. इस हादसे में वाहन में सवार सभी 15 लोग घायल हुए हैं. 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके परर पहुंची, लेकिन, उस समय हादसे को काफी देर हो गया था. हालांकि नगर के युवकों ने गरियाबंद से 6 किलोमीटर दूर पहुंचकर घायलों को वाहनों से गरियाबंद अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI