खेल-खेल में कुएं में गिरने से गई 10 साल की मासूम बच्ची की जान, परिवार में मचा कोहराम, मातम में बदली त्योहार की खुशियां, जांच में जुटी पुलिस
A 10-year-old innocent girl died after falling into a well while playing, there was chaos in the family, the joy of the festival turned into mourning, police engaged in investigation
बलरामपुर : बलरामपुर जिला के नगर पंचायत कुसमी अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 में 10 साल की बच्ची का घर से करीब 100 मीटर दूर एक व्यक्ति के घर पर स्थित कुआँ में शव मिलने से हड़कंप मच गया. बालिका को कुसमी एसआई डाकेश्वर सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों सहित वार्डवासियों की उपस्थिति पर कुआँ में रस्सी के सहारे एक व्यक्ति ने उतरकर बाहर निकाला.
मिली जानकारी के मुताबिक नविन प्राथमिक शाला बाजार पारा में कक्षा तीसरी में अध्यरत सुप्रिया पिता हिरा लाल कश्यप उम्र 10 साल कुसमी के बाजार पारा वार्ड क्रमांक 10 में निवासरत हैं. जिसके पिता तहसील कार्यालय में स्टाम्प वेंडर सहयोगी के रुप में काम करते हैं.सुप्रिया दोपहर से ही घर में दिखाई नहीं दें रही थी. जिसे घर वाले सोचने लगे कि नजदीक में ऊपर कुसमी स्थित चिरपाइन के पास हर साल लगने वाले रामनवमी मेला घूमने गई होगी. शाम तक नहीं दिखाई देने पर बालिका के खोजबीन में घर वाले जुट गए.
रामनवमी के दिन रविवार देर रात करीब 9 बजे बालिका घर से करीब 100 मीटर दूर बिन्दे नामक व्यक्ति के घर में स्थित कुआँ में डूबी हुई दिखाई पड़ी. तो अफरातफरी का माहौल बन गया. इसकी खबर कुसमी पुलिस को दी गई. कुसमी थाना में पदस्थ एसआई डाकेश्वर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर उक्त बालिका को स्थानीय लोगो की मदद से एक व्यक्ति को रस्सी के सहारे कुंआ में उतरवाकर बालिका को सावधानी पूर्वक बाहर निकलवाया.
उक्त बालिका की कई घंटो से कुआँ के इकठ्ठा पानी में डूबे रहने की वजह सेघुटन से मौत होना प्रथम दृष्टिया में मालुम हुआ है. वहीं इस पुरे मामले में पुलिस ने बताया की करीब 2 बजे के आस-पास जिस घर में कुआँ है. वहाँ कुए में किसी चीज के गिरने की आवाज सुनकर मौजूद घर के सदस्य ने कुए में जाकर झाककर देखा तो उसे कुछ दिखाई नहीं देने पर वह वापिस चल गया.
बताया जा रहा हैं बालिका लुकाछिपी का खेल अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी. तभी वह कुए में गिर गई. इसलिए तरह का अंदेशा लगाया गया है. देर शाम तक बालिका को खोजते-खोजते परिजन पहुंचकर उक्त घर वाले से बालिका के बारे में घर नहीं आने की बात बताते हुए पूछा तो उक्त घर वालों ने बताया कि कुछ आवाज कुए में गिरने का आया था. देखने पर कुछ दिखाई तो नहीं दिया था. इस बात को सुन बालिका के परिजन घबरा गए और कुए को अच्छी तरह से चेक किया तो बालिका कुए के अंदर डूबी मिली. जिसके बाद शव बरामद कर मर्ग कायमी की कार्यवाही की गई. और आगे की जांच कार्यवाही कुसमी पुलिस द्वारा की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



