किसान का अपहरण कर मारपीट, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो आरक्षक सस्पेंड, आरोपी रौनक अग्रवाल अब भी फरार

Farmer kidnapped and beaten up, police arrested 2 accused, two constables suspended, accused Raunak Agarwal still absconding

किसान का अपहरण कर मारपीट, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो आरक्षक सस्पेंड, आरोपी रौनक अग्रवाल अब भी फरार

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले हथबंद थाना क्षेत्र के खिलौरा गांव में राइस मिल संचालक द्वारा किसान से की गई मारपीट मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने किसान से मारपीट करने वाले मुख्य आरोपियों में से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया चुका है. वहीं इस मारपीट में शामिल हथबंद थाने के दो आरक्षकों को सस्पेंड भी किया जा चुका है.
मिली जानकरी के मुताबिक पुलिस ने किसान से मारपीट मामले में राइस मिल के मुंशी शत्रुहन नवरंगे और उसके साथी खिलौरा गांव के पूर्व सरपंच देवनारायण साहू को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को भगाने, संरक्षण देने वाले युवक विजय साहू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. इस घटना का मुख्य आरोपी रौनक अग्रवाल अब भी फरार है. पुलिस फरार आरोपी रौनक अग्रवाल की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी करने की बात कह रही है.
बता दें कि हथबंद थाना क्षेत्र के खिलौरा गांव में राइस मिल संचालक और उसके साथियों द्वारा एक किसान को बेरहमी से पीटा गया था. किसान की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. वीडियो वायरल होने के बाद किसान ने एफआईआर दर्ज करवाई. FIR दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई थी.
शनिवार को आरोपी राइस मिल संचालक रौनक अग्रवाल के एकता एग्रो राइस मिल में प्रशासन का बुलडोजर चला. मौके पर तहसीलदार की टीम मौजूद रही. दरअसल राइस मिल संचालक रौनक अग्रवाल ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था. वहां पर वह भवन निर्माण कार्य करवा रहा था.
1 अप्रैल को किसान गांव में आयोजित डांस प्रतियोगिता देखकर वापस लौट रहा था. इस दौरान राइस मिल संचालकों ने उसका अपहरण कर उसे अपने घर ले गए. वहां पर उन्होंने उसे लात-घूंसे, चप्पल और डंडों से करीब एक घंटे तक पीटा.  जब परिजनों को खबर मिली और वे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने हाथ जोड़कर मिन्नतें की. लेकिन दबंग नहीं रुके. किसान को अधमरा होने तक पीटा गया और जब वह बेहोश हुआ  तो उसे मरा समझकर छोड़ दिया गया. 
परिजनों ने घायल किसान को मिशन अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चार दिनों तक उसका इलाज चला. होश में आने के बाद किसान ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई. अब वह अपने परिवार और गांव के प्रतिनिधियों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा और डीएसपी के सामने अपने चोटों के निशान दिखाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB