घर बुलाकर 10वीं की छात्रा से किया छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी, बैड टच का आरोपी कोचिंग शिक्षक संजय गिरफ्तार, क्षेत्र में आक्रोश का माहौल
A 10th-grade student was called home and molested, threatened with death. Coaching teacher Sanjay, accused of indecent touch, was arrested, sparking outrage in the area.
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में कोचिंग संचालक संजय चक्रवर्ती द्वारा 10वीं की छात्रा के साथ बैड टच करने की घटना के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया. यह मामला वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुतब इक आरोपी शिक्षक संजय चक्रवर्ती वाड्रफनगर में प्राइवेट कोचिंग सेंटर संचालित करता है. आरोप है कि उसने सभी बच्चों की छुट्टी होने के बाद छात्रा को कोचिंग के नाम पर अपने घर बुलाया. घर पर बुलाने के बाद आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की. जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी.
किसी तरह छात्रा वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को खबर दी. खबर मिलने पर वाड्रफनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी शिक्षक संजय चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है.
स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग किया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. इस घटना ने एक बार फिर कोचिंग संस्थानों और निजी शिक्षकों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस का कहना है कि आगे की जांच में सभी तथ्यों को शामिल किया जा रहा है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



