अनियंत्रित होकर गिरा पत्नी और बच्चों को लेने जा रहा मोटरसाइकिल सवार युवक, खून से लथपथ तड़पते युवक को देखकर CRPF के जवान ने बचाई जान
A young man riding a motorcycle to pick up his wife and children lost control and fell. Seeing the young man writhing in pain, drenched in blood, a CRPF jawan saved his life.
गरियाबंद/मैनपुर : देश की आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान सिर्फ सरहदों और घने जंगलों में ही दुश्मनों से लोहा नहीं लेते. बल्कि आम नागरिकों के लिए भी वह किसी देवदूत से कम नहीं हैं. चौंकाने वाला मामला गरियाबंद जिले के दबनाई इलाके से सामने आया है. जहां 65वीं बटालियन (65 BN CRPF) के जवानों की सतर्कता ने एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हुए युवक को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम छिंदोला के रहने वाले राजाराम नेताम पिता धनीराम नेताम उम्र 23 साल अपनी पत्नी और बच्चों को लेने के लिए मोटरसाइकिल से भैसामुंडा (टीमनपुर) गए थे. वापसी के दौरान दबनाई के पास अचानक उनका वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया. हादसा इतना भीषण था कि राजाराम गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क किनारे बेसुध हालत में पड़े थे. ज्यादा खून बहने की वजह से उनकी जान पर बन आई थी.
जब मसीहा बनकर पहुंचे 65 बटालियन के जवान हादसे के ठीक बाद उसी मार्ग से 65 BN CRPF की टुकड़ी गुजर रही थी. सड़क किनारे खून से लथपथ तड़पते युवक को देखकर जवानों ने अपना काफिला रोका बिना एक पल की देरी किए जवानों ने अपनी मेडिकल किट निकाली और घायल राजाराम नेताम को वहीं सड़क पर प्राथमिक उपचार देना शुरु किया.
हालात की गंभीरता को भांपते हुए CRPF के जवानों ने घायल युवक को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), मैनपुर पहुंचाया। मैनपुर में डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय, गरियाबंद रेफर कर दिया है. जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों का कहना है कि अगर सही समय पर CRPF जवानों ने प्राथमिक उपचार नहीं दिया होता. तो युवक की जान जा सकती थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



