तालाब में डूबा 4 साल का मासूम बच्चा, खेलने के दौरान हुआ हादसा, माता-पिता का रो- रोकर हाल बुरा हाल, गांव में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

A 4-year-old innocent child drowned in a pond, the accident happened while playing, the parents were crying inconsolably, the village was in mourning, the police started investigating

तालाब में डूबा 4 साल का मासूम बच्चा, खेलने के दौरान हुआ हादसा, माता-पिता का रो- रोकर हाल बुरा हाल, गांव में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी/नगरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला के वनांचल क्षेत्र, नगरी ब्लॉक के ग्राम डोंगरडुला के कोटाभरी मोहल्ले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां खेलते-खेलते एक चार वर्षीय मासूम बच्चा तालाब में डूब गया. इस घटना से गांव में शोक की लहर है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोटाभरी निवासी कमार समाज के राजेश कुमार का चार साल का बेटा 4 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे खेलते-खेलते गांव के पास स्थित तालाब की तरफ चला गया. इस समय क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते तालाब लबालब भरा हुआ है. बच्चा अनजाने में गहरे पानी में चला गया. तालाब में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
ग्रामीणों ने मासूम का शव दोपहर 2-3 बजे तालाब में देखा. जिसके बाद उन्होंने शव को बाहर निकाला. इसकी खबर शाम को नगरी थाना को ग्रामीणों और परिजनों ने दी. रात होने की वजह से पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंच नहीं पाई थी.
इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक की लहर है. प्रशासन से मांग की जा रही है कि तालाबों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जाना चाहिए. ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाएं ना हों. फिलहाल पुलिस शव का पंचनामा कर जांच पड़ताल में जुट गई है.
वहीं 6 अगस्त को मोहला मानपुर अंबागढ़, चौकी जिले में लगातार मासूम बच्चों के तालाब में डूबने से मौत की खबरें झकझोर के रख दिया. बुधवार को करीब दोपहर 2 बजे बांधाबाज़ार में 3 साल की बच्ची खेलते हुए लावा लबालब भरे तालाब में समा गई. बीते तीन दिनों के भीतर अंबागढ़-चौकी थाना क्षेत्र में मासूमों के तालाब में मौत की दूसरी घटना है. अब तक 4 बच्चों की मौत हो चुकी है.
मिली जानकारी के मुताबिक, बाधाबाजार निवासी पवन गंधर्व दोपहर 2 बजे के समय अपनी पत्नी के साथ घर के काम में बीजी थे. मृतिका जानवी घर मे माता-पिता के सामने पालतू कुत्ता के साथ खेल रही थी. तभी अचानक जानवी की मां बाल बनाने के लिए कंघी लाने कमरे के बीतर अंदर गई और उसी दरमियान तालाब के किनारे स्थित घर से निकलकर जानवी तालाब में डूब गई. बताया गया कि घर के सामने ही तालाब है और जानवी खेलते-खेलते घर के आगे तालाब में बने पचरी तक कब पहुच गई किसी को पता नही चला और जानवी पचरी से नीचे तालाब में गिर गई.
तालाब में गिरने के बाद साथ खेल रहे पालतू कुत्ते ने भौंक कर सबको आगाह किया और जानवी को तालाब से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबागढ़चौकी लाया गया. जहाँ डॉक्टरों ने जानवी को मृत घोषित कर दिया. अपनी तीन साल की बेटी को खो देने से माता-पिता दोनों का रो- रोकर हाल बुरा हाल है.
दो दिन पहले ही ग्राम छछानपहरी में 6 से 7 साल के तीन मासूम दोस्तों की एक साथ तालाब में डूबने से मौत हो गई थी. जिस घटना से पूरा गांव सहित आसपास के क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया था. बाधाबाजार से आज फिर से ऐसी ही घटना सामने आई. इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी अश्वनी राठौर बांधाबाजार में एक मासूम बच्ची के डूबने से मौत का मामला दर्ज किया गया है. मर्ग कायम कर विवेचना की जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t