चाकलेट लेने निकली 5 वर्षीय मासूम का अपहरण कर बलात्कार, मुंह बांधकर जिंदा बच्ची को बोरे में भरकर फेंका, आरोपी पड़ोसी धनेश्वर गिरफ्तार, फांसी की मांग
A 5-year-old girl who had gone out to buy chocolate was abducted and raped. She was gagged and thrown into a sack alive. Accused neighbour Dhaneshwar arrested, with demands for death penalty.
दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है. चाकलेट लेने निकली 5 साल की मासूम बच्ची को पड़ोसी धनेश्वर साहू ने अपहरण कर लिया. और उसके साथ दुष्कर्म किया. और हत्या की नीयत से कुएं के पास फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी धनेश्वर साहू उर्फ जनता साहू को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ये मामला उतई थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 11 बजे स्कूल से आने के बाद 5 साल की मासूम बच्ची घर से चॉकलेट लेने निकली थी. लेकिन रास्ते में ही उसे पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने अगवा कर लिया. आरोपी बच्ची का मुंह कपड़े से बांधकर उसे सुनसान जगह पर ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने बच्ची को बोरे में भर दिया और हत्या की नीयत से कुएं के पास फेंक दिया.
नाले के अंदर मिली बच्ची
इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने जब बच्ची की तलाश करनी शुरू की तो नाले के पास उसकी चप्पल मिली. इसी बीच दो युवकों ने एक बोरे में हलचल देखी. पास जाकर उन्होंने देखा तो अंदर मासूम बच्ची जिंदा हालत में मिली. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए. बड़ी तादाद में लोग थाने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए आरोपी को फांसी देने की मांग की. पुलिस ने आरोपी धनेश्वर साहू उर्फ जनता साहू को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है.
एसडीओपी ने दी मामले की जानकारी
इस पूरे मामले को लेकर पाटन एसडीओपी अनुप लकड़ा ने बताया कि बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत अब खतरे से बाहर है. मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. आरोपी धनेश्वर साहू उर्फ जनता साहू मजदूरी करता है और शराब पीने का आदी है.
FSL की टीम ने सबूत किए जब्त
उन्होंने आगे कहा कि, गिरफ्तारी के वक्त वह नशे में था। FSL की टीम ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से इस अपराध से जुड़े सबूत और वह तकिया कवर बरामद हुआ. जिसका टुकड़ा बच्ची का मुंह बांधने के लिए इस्तेमाल किया गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



