सड़क पर अचानक गाय से टकराकर गिरा बाइक सवार, एक घंटे बाद पहुंची एम्बुलेंस, युवक की संदिग्ध मौत, दुसरे हादसे में बाप-बेटे की बची जान

A bike rider suddenly collided with a cow on the road and fell down, ambulance arrived after an hour, young man died under suspicious circumstances, father and son survived in another accident

सड़क पर अचानक गाय से टकराकर गिरा बाइक सवार, एक घंटे बाद पहुंची एम्बुलेंस,  युवक की संदिग्ध मौत, दुसरे हादसे में बाप-बेटे की बची जान

अंबिकापुर : अंबिकापुर जिले में एक बाइक सवार युवक की संदिग्ध मौत हो गई. रिंग रोड नमना कला में एक युवक बाइक से कहीं जा रहा था. तभी अचानक वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में देखा जा रहा है कि बाइक एक कार और गाय के बीच टकरा गई और बाइक सवार नीचे गिर गया और उसके सिर में चोट लगने से उसके सिर से खून निकलने लगा. घटना अंबिकापुर कोतवाली पुलिस चौकी क्षेत्र की है
मिली जानकारी के मुताबिक लोगों ने एम्बुलेंस को इसकी खबर दी. लेकिन एम्बुलेंस 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची. एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची. जिसके कारण बतौली के गोविंदपुर गांव निवासी उम्र 35 साल सिरिल पिता सुबेराम की जान नहीं बचाई जा सकी. सिरिल अंबिकापुर स्थित बिशप हाउस में रहकर काम करते थे.
बताया जा रहा है कि घटनास्थल से 1 किलोमीटर की दूरी में कई अस्पताल है. लेकिन युवक को किसी ने अस्पताल नहीं पहुंचाया. वहीं मौत की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह साफ़ होंगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

वहीं, जिले के ही लखनपुर थाना क्षेत्र में हुए एक दुसरे हादसे में एक तेज रफ्तार पिकअप ने कार को टक्कर मार दी. जिसमें सवार पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष और उनके बेटे बाल-बाल बच गए. यह हादसा लखनपुर थाना क्षेत्र के जनपद कार्यालय के पास हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर से टमाटर लेकर अंबिकापुर आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में कार में सवार लखनपुर के पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष और उनके बेटे बाल-बाल बच गए.
सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. इस घटना के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ. पुलिस पिकअप चालक से पूछताछ कर रही है.
जिले में एक ही दिन में हुए इन दो बड़े हादसों ने सड़क सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB