जीजा से विवाद का बदला लेने साले ने पड़ोसी के घर को बनाया निशाना, पेट्रोल डालकर लगाई आग, लाखों का सामान जलकर खाक, आरोपी सुनील गिरफ्तार

A brother-in-law targeted a neighbor's house to avenge a dispute with his brother-in-law, dousing it with petrol and setting it on fire. Goods worth lakhs were destroyed. Accused Sunil was arrested.

जीजा से विवाद का बदला लेने साले ने पड़ोसी के घर को बनाया निशाना, पेट्रोल डालकर लगाई आग, लाखों का सामान जलकर खाक, आरोपी सुनील गिरफ्तार

पेंड्रा-मरवाही : मरवाही थाना क्षेत्र के चनाडोंगरी गांव में आपसी रंजिश ने एक गंभीर घटना का रुप ले लिया. आरोपी ने अपने जीजा के साथ हुए पुराने विवाद का बदला लेने के लिए सीधे तौर पर पड़ोसी के घर को निशाना बनाया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 
घर में पेट्रोल डालकर लगाई आग
मिली जानकारी के मुताबिक 25 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे पीड़ित उत्तम सिंह पिता चंद्रभान सिंह घर पर नहीं था. उसी दौरान आरोपी सुनील कुमार मार्को मौके पर पहुंचा। उसने घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी, आग ने देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया. जिसमें घर में रखा सारा सामान और छानी-छप्पर पूरी तरह जलकर राख हो गया.
एक लाख से ज्यादा का नुकसान
इस आगजनी की घटना में पीड़ित को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है. अनुमान है कि करीब एक लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति जलकर खाक हो गई. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था.
एफएसएल जांच में हुआ खुलासा
घटना की खबर मिलते ही मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. फॉरेंसिक टीम (FSL) द्वारा जांच किए जाने पर यह साफ हुआ कि आग पेट्रोल डालकर लगाई गई. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी सुनील कुमार मार्को के जीजा और पीड़ित के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था. जिसकी वजह से यह वारदात की गई.
आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार मार्को के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t