रोटी मांगने को लेकर विवाद, पोते ने टंगिया से हमला कर 80 वर्षीय दादी को उतारा मौत के घाट, गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल, आरोपी नाती जितेंद्र गिरफ्तार
A dispute over bread led to the grandson attacking his 80-year-old grandmother with a tangia, killing her. The village was plunged into silence and terror. The accused grandson, Jitendra, was arrested.
कबीरधाम : कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोको से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां मामूली घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. रोटी मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपनी ही 80 साल की बुजुर्ग दादी की टंगिया मारकर हत्या कर दी. इस वारदात से पूरे गांव में सन्नाटा और डर का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी जितेंद्र पात्रे पिता लखन पात्रे उम्र 32 साल के परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए हुए थे. जबकि घर में उसकी दादी बुधन बाई पात्रे अकेली थीं. इसी दौरान आरोपी घर पर मौजूद था और किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरु हो गई.
बताया जा रहा है कि यह विवाद रोटी मांगने की बात से शुरू हुआ था. पहले हल्की बहस हुई. लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ता गया और गुस्से में आकर आरोपी ने अपना आपा खो दिया. घर में रखे टंगिया (कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार) को उठाकर उसने दादी पर हमला कर दिया. आरोपी ने लगातार कई वार किया. जिससे बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं. हमले की गंभीरता इतनी ज्यादा थी कि बुधन बाई पात्रे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वारदात के बाद आरोपी मौके पर ही मौजूद रहा. जबकि आसपास के लोगों को घटना की जानकारी कुछ समय बाद मिली.
शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. इसी बीच खेत से लौटे परिजन भी घर पहुंचे और घटनास्थल का नजारा देखकर हैरान रह गए. गांव में इस वारदात के बाद गहरा आक्रोश और दुख का माहौल बन गया.
खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटनास्थल से सबूत भी जुटाए गए हैं. पुलिस ने आरोपी जितेंद्र पात्रे को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरु की,
यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. पुलिस आसपास के ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ कर रही है. इस वारदात ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि छोटे-छोटे विवाद किस तरह गंभीर अपराध में बदल जाते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी का व्यवहार पहले से कुछ आक्रामक था. हालांकि पुलिस इस बारे में भी जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



