भाई-भाई के बीच हुए विवाद का खौफनाक अंजाम, बड़े भाई पर चाकू से किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

A dispute between brothers resulted in a horrific outcome; the elder brother was fatally attacked with a knife, died during treatment, and the accused was arrested.

भाई-भाई के बीच हुए विवाद का खौफनाक अंजाम, बड़े भाई पर चाकू से किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर : जांजगीर जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के वार्ड 3 में भाई-भाई के बीच हुए विवाद ने खौफनाक घटना का रुप ले लिया छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे बड़ा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया. इलाज के दौरान अस्पताल में बड़ी भाई की मौत हो गई. घटना का कारण एक साधारण विवाद था.
मिली जानकारी के मुताबिक़ बड़े भाई ने छोटे भाई को लकड़ी लेने जाने से मना किया था. इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई. जो जल्दी ही हिंसक झगड़े में बदल गई. गुस्साए छोटे भाई ने हाथ में चाकू उठाया और बड़े भाई पर हमला कर दिया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक़ घायल को फौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. लेकिन गंभीर चोट के कारण वह अपनी जान नहीं बचा सके. घटना ने पूरे वार्ड 3 में सनसनी फैला दी. पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी छोटे भाई को हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास एवं हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मौके से चाकू को भी जब्त कर लिया है.
स्थानीय प्रशासन ने परिवार और समाज को शांति बनाए रखने की अपील की है. घटना ने यह साफ कर दिया है कि घरेलू विवाद कभी-कभी भयावह परिणामों में बदल सकता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB