कुरुद में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत, दो युवतियों की हालत नाजुक, धमतरी रेफर, गांव में शोक की लहर

A speeding truck hit a bike in Kurud, resulting in the tragic death of a young man, and two young women in critical condition, referred to Dhamtari. A wave of mourning gripped the village.

कुरुद में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत, दो युवतियों की हालत नाजुक, धमतरी रेफर, गांव में शोक की लहर

धमतरी कुरुद : रविवार सुबह अपने दो रिश्तेदारों को छोड़ने परखंदा जा रहे बाइक सवार को चरमुड़िया मोड़ के पास मेघा रोड में हाइवा ने जबरदस्त टक्कर मार दिया. इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं उसमें सवार एक महिला और युवती गंभीर रुप से घायल हो गई. जिसे धमतरी अस्पताल रिफर किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 11 जनवरी को सुबह भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा बी निवासी जितेंद्र चक्रधारी पिता संतोष चक्रधारी अपनी मोटरसाइकिल नम्बर CG05 AG 6683 से अपने रिश्तेदार शकुन चक्रधारी 46 साल परखंदा और गौरी चक्रधारी बारना 25 साल छोड़ने जा रहे थे. तभी करीब साढ़े 11 बजे चरमुड़िया मोड़ के पास मेघा रोड में सामने से आ रही हाइवा नम्बर CG04 MI 8121से टक्कर हो गई. जिससे बाइक चालक जितेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
वहीं शकुन और गौरी चक्रधारी को गंभीर चोंट लगी है. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को धमतरी रेफर किया गया है. साथ ही खबर पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम कराने के बाद शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.
मालूम हो कि करीब महीने भर में ग्राम सेमरा बी के तीन लोगों की सड़क हादसे में असय मौत हो गई है. साथ ही दो दिन के भीतर दो युवकों की मौत होने से ग्रामीण स्तब्ध है. गांव में शोक की लहर है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB