स्कूली शिक्षक-छात्रों से भरी विंगर वेन और माजदा ट्रक में जोरदार टक्कर, दो शिक्षिका की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, 10 शिक्षक समेत 2 छात्र घायल
A fierce collision between a Winger van full of school teachers and students and a Mazda truck, two teachers died, one died during treatment, 10 teachers and 2 students injured
कोरबा : कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे- 130 पर आज सुबह करीब 8:30 बजे कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार के पास तेज रफ्तार माजदा और विंगर की आपस में जोरदार टक्कर हो गई. इस विंगर में छात्र, शिक्षक-शिक्षिकाएं समेत 12 लोग सवार थे. जिनमें दो शिक्षिका की मौत हो गई. इस हादसे में दो बच्चे, एक बच्ची समेत 5 शिक्षक-शिक्षिकाओं को गंभीर चोटें आई हैं. यह हादसा आज सुबह कटघोरा से पोड़ी-उपरोड़ा स्थित एकलव्य विद्यालय जाने के दौरान हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक पोड़ी-उपरोड़ा में संचालित एकलव्य विद्यालय में पदस्थ 10 शिक्षक-शिक्षिका और 2 छात्र विंगर वेन से सुबह के वक्त रवाना हुए थे. विंगर वेन तानाखार मुख्य मार्ग के पास से गुजर रही थी. तभी दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार माजदा ट्रक के चालक ने विंगर को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में माजदा की टक्कर से विंगर के परखच्चे उड़ गये.
हादसे की जानकारी मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को 112 समेत अन्य एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. विंगर में सभी सवार एकलव्य आवासीय विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं बताए जा रहे हैं. जो स्कूल जा रहे थे. माजदा और विंगर की रफ्तार तेज होने के कारण टक्कर बेहद भीषण थी. जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में अंजना शर्मा और मंजू शर्मा की मौत हो गई.
विंगर में अभय श्रीवास्तव, देवराज प्रजापति, राहुल तंवर, गायत्री पीवी, दीपंकर दास, अंजना शर्मा, मंजू शर्मा, शुभ्रा चौबे, रिया सोलंकी, रूपिका शर्मा बच्ची, निखिल यादव बालक और रुचिका चटर्जी सवार थे.
वहीं पुलिस ने जुर्म दर्ज कर माजदा वाहन को जब्त कर लिया है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे कई की जान बचाई जा सकी. वही गंभीर रूप से घायल लोगों की स्थिति पर चिकित्सक नजर बनाए हुए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



