अभनपुर-बेलोंदी मार्ग पर नाली में जा गिरी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल, दर्दनाक हादसे में ससुराल जा रहे युवक हालत नाजुक, इलाज जारी
A high-speed motorcycle fell into a drain on the Abhanpur-Belondi road. The young man, who was on his way to his in-laws' house, was in a critical condition after the tragic accident and treatment is ongoing.
कार ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, नवविवाहिता की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार
गरियाबंद/पाण्डुका : राजिम इलाके में बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार नवविवाहित महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसका पति गंभीर रुप से घायल हो गया. हादसे के बाद कार चालक फरार होने की कोशिश में था. लेकिन राजिम पुलिस ने नाकेबंदी में आरोपी को दबोच लिया। घटना गरियाबंद जिले के पाण्डुका थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम मेडक्का निवासी सुनील साहू उम्र 30 साल का ग्राम चंदना निवासी पुष्पा साहू उम्र 28 साल से 6 महीना पहले शादी हुई थी. सोमवार को सुनील और पुष्पा ग्राम चंदना आए थे. वहां से पांडुका एक डॉक्टर से मिलने गए थे. डॉक्टर से मिलने के बाद वे वापिस मेडक्का घर जाने निकले थे. वे पाण्डुका से कोपरा पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर लगते ही पुष्पा सड़क पर गिर गईं और कार उन्हें कुचलते हुए भाग निकली। सिर और पैर में गहरी चोटों के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सुनील साहू गंभीर रुप से घायल हालत में सड़क पर पड़ा रहा. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुटी गई. लोगों ने पुलिस खबर दी. खबर मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने राजिम पुलिस को घटना की जानकारी दी और अलर्ट जारी किया.
वहीं घटना की जानकारी मिलते राजिम पुलिस ने नाकेबंदी कर फरार आरोपी कार चालक को कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया है.इधर घायल सुनील साहू को राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां उनका इलाज जारी है.फिलहाल पुलिस आरोपी कार चालक से पूछताछ कर रही है. वहीं आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
अभनपुर-बेलोंदी मार्ग पर नाली में जा गिरी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल
रायपुर : अभनपुर से बेलोंदी जा रहे युवक दिलीप भास्कर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक गंभीर मोटरसाइकिल हादसे का शिकार हो गए. हादसा तब हुआ जब भास्कर अपनी मोटरसाइकिल नम्बर CG19 B 4658 से अपने ससुराल जा रहे थे. बताया जा रहा है कि भास्कर कथित तौर पर नशे की हालत में अपनी मोटरसाइकिल तेज गति से चला रहे थे. तेज रफ्तार के कारण उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों के बीच बनी नाली में जा गिरी. हादसा इतनी भीषण था कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, आसपास मौजूद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने फौरन मौके पर पहुंचकर दिलीप भास्कर को नाली से बाहर निकाला और प्राथमिक सहायता प्रदान की.
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. भास्कर को सिर में गंभीर चोटें आई हैं. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है. लेकिन निगरानी और इलाज की जरुरत है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे सुरक्षा की कमी और तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ. कई बार सड़कों पर तेज रफ्तार वाहन और नशे में वाहन चलाने के मामले सामने आते रहे हैं. जिससे यह क्षेत्र सड़क हादसों के लिए संवेदनशील माना जाता है.
पुलिस ने भी मौके का जायजा लिया और बताया कि हादसे की वजह से सड़क पर जाम जैसी हालत कुछ देर के लिए बनी रही. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे की वजह का पता लगाने के लिए वाहन चालक की मेडिकल जांच भी कराई जाएगी. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है.
उनका कहना है कि इस तरह के हादसों को रोकने के लिए सड़क किनारे चेतावनी संकेत और गति नियंत्रक उपाय जरुरी हैं. इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा, नशे में वाहन चलाने और तेज गति के खतरों को उजागर किया है. अभनपुर-बेलोंदी मार्ग पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.
पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने भी अपील किया कि सड़क हादसों से बचने के लिए वाहन चालकों को सुरक्षा उपकरण पहनने, सीमित गति का पालन करने और शराब या नशे की स्थिति में वाहन न चलाने की कड़ाई से पालना करनी चाहिए.
दिलीप भास्कर की हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसे चेतावनी के रुप में लिया और भविष्य में इसी तरह के हादसों को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करने की जरुरत पर जोर दिया. यह घटना एक बार फिर यह संदेश देती है कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन और नशे में वाहन न चलाना जीवन रक्षक है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



