गरियाबंद और मैनपुर में निकली विशाल रैली, आतंकवाद के खिलाफ गूंजे नारे, आतंकवाद और पकिस्तान का पुतला दहन कर जमकर विरोध प्रदर्शन

A huge rally was taken out in Gariaband and Mainpur, slogans were raised against terrorism, massive protest was held by burning the effigies of terrorism and Pakistan

गरियाबंद और मैनपुर में निकली विशाल रैली, आतंकवाद के खिलाफ गूंजे नारे, आतंकवाद और पकिस्तान का पुतला दहन कर जमकर विरोध प्रदर्शन

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए विशाल रैली निकाली. इस रैली में सैकड़ों की तादाद में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए,.जिन्होंने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मस्जिद से शुरु हुई यह रैली तिरंगा चौक तक पहुंची. जहां आतंकवाद का पुतला दहन किया गया. रैली के दौरान ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’, ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ जैसे नारे गूंजते रहे. प्रदर्शनकारियों ने आतंकवादियों को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी सजा देने की मांग की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

गरियाबंद : गरियाबंद में विहिप और बजरंग दल ने जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया. सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान से तिरंगा चौक तक रैली निकाली. जहां पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की गई और पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया.
रैली के दौरान “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “आतंकवाद मुर्दाबाद”, और “भारत माता की जय” के नारे गूंजे। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से आतंकवादियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की, साथ ही कश्मीर घाटी में आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का आह्वान किया. विहिप ने इस हमले को पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद और कश्मीरी स्लीपर सेल की साजिश बताया. जिसके खिलाफ “समूल नाश” की आवश्यकता पर बल दिया.

मैनपुर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में आज शुक्रवार को तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में समस्त हिन्दु संगठन के सदस्यों द्वारा उग्र प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली और बस स्टैण्ड में पकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया.
हिन्दु संगठन के श्रीराम सेना के कोषाध्यक्ष दिनेश सचदेव ने कहा पहलगाम में हुआ नरसंहार मानवता पर कलंक है। इस्लामी जिहादी आतंकवाद ने एक बार फिर हिंदुओं को निशाना बनाया है। हिन्दु संगठन द्वारा इसकी कठोर निंदा करता है। अब समय है कि पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई हो। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंका जाए और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए। यह देश अब और बर्दाश्त नहीं करेगा.
इस मौके पर प्रमुख रूप से दिनेश सचदेव,पारस सिन्हा, मुकेश सिन्हा, तुलसी राठौर, राकेश दुबे, देव वाशनिक, भरत दास मानिकपुरी, हर्ष दास मानिकपुरी, रोमेश बंछोर, संतोष यादव, महेश कश्यप, डाकेश नेगी, मनोज निर्मलकर, तीजेश्वर सोनवानी, युगदास वैष्णव, दिग्विजय कुमार, देवेंद्र सिन्हा, आभाष निशाद, जितेंद्र साहू,,अरुण यादव, जनक यादव, देव साहू, अमन बाम्बोड़े, उमंग ठाकुर, गौरव बाम्बोड़े, बल्लु ध्रुव, शिशुपाल नायक, शंकर नायक, प्रहलाद यादव, आर्यन पटेल, तुलसी राठौर अजय बघेल, रविन्द्र पटेल,शिशुपाल नायक व बड़ी संख्या में हिन्दु संगठन के सदस्य उपस्थित थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB