अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग, युवक ने कर ली खुदकुशी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट- सिर में गंभीर चोट से मौत

A man threatened to make obscene photos viral and demanded money, killing himself. Postmortem report shows death due to severe head injury.

अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग, युवक ने कर ली खुदकुशी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट- सिर में गंभीर चोट से मौत

रायपुर : राजधानी रायपुर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में मर्ग जांच के बाद गंभीर खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक को अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर रुपए-पैसों की मांग की जा रही थी. जिससे मानसिक रुप से प्रताड़ित होकर युवक ने खुदकुशी जैसा कदम उठाया. इस मामले में पुलिस ने पांच परिचित आरोपियों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना सिविल लाइन रायपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक द्वारा मर्ग क्रमांक 44/2025 धारा 194 BNSS की जांच की गई. जांच के दौरान मृतक के परिजनों- मां संजना छुरा, बहन झूमका छुरा, भाई कृष्णा छुरा सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज किए गए. साथ ही घटना स्थल का मुआयना कर पंचनामा कार्रवाई की गई.
मृतक का पोस्टमार्टम डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रायपुर में कराया गया. डॉक्टर द्वारा जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत की वजह सिर में गंभीर चोट लगना बताया गया है. मेडिकल दस्तावेजों में Diffuse SAH एवं SDH (दिमाग में गंभीर अंदरुनी रक्तस्राव) का उल्लेख किया गया है.
मृतक सुदर्शन छुरा, पिता विष्णु छुरा, उम्र 28 वर्ष, निवासी न्यू शांति नगर, गोरखा कॉलोनी, शंकर नगर, थाना सिविल लाइन रायपुर का रहने वाला था. घटना 21 अक्टूबर 2025 को शाम करीब 4:50 बजे की बताई गई है. घायल हालत में उसे डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मर्ग जांच के दौरान पंचों और परिजनों के बयान में यह तथ्य सामने आया कि मृतक के कुछ परिचित- लक्ष्मी नायक उर्फ पाम्पलेट, बीरु उर्फ बीरेंद्र हरपाल, संजु सैनी, सुजल और जिया निहाल द्वारा उसे लगातार परेशान किया जा रहा था. आरोप है कि ये लोग मृतक को उसकी कथित अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर रुपए-पैसों की मांग कर रहे थे.
जांच में यह भी पाया गया कि इस धमकी और मानसिक दबाव के कारण मृतक बेहद तनाव में था. पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह मालूम होता है कि लगातार ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना से तंग आकर मृतक ने खुदकुशी जैसा कदम उठाया.
मर्ग जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने पाया कि इस मामले में धारा 108 बीएनएस (आत्महत्या के लिए उकसाना) और धारा 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म करना पाया गया है. इसके बाद आरोपियों के खिलाफ विधिवत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया है.
थाना सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े कॉल डिटेल्स, डिजिटल सबूत, सोशल मीडिया गतिविधियों और लेनदेन से संबंधित बिंदुओं की बारीकी से जांच की जा रही है. जरूरत पड़ने पर आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जा सकता है.
पुलिस का यह भी कहना है कि मामले में तकनीकी सबूत अहम भूमिका निभाएंगे. अगर आरोप साबित होते हैं, तो आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों का दुरुपयोग किस तरह युवाओं की जिंदगी पर भारी पड़ सकता है.
पुलिस ने लोगों से अपील किया है कि किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग या धमकी की हालत में फौरन पुलिस को खबर दें. ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB