पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल का पर्दाफाश, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलेक्ट्रानिक डीवाईस और ब्लूटूथ किया जप्त
Police arrested a person accused of cheating during the Police Head Constable (Clerical) recruitment examination; electronic devices and Bluetooth seized.
बिलासपुर/सीपत : एसएससी द्वारा आयोजित दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (लिपिकीय) भर्ती परीक्षा 2025 के दौरान हाईटेक नकल करते हुए एक अभ्यर्थी को सीपत पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया. आरोपी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और ब्लूटूथ के जरिए नकल कर रहा था. पुलिस ने आरोपी के पास से नकल में इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और ब्लूटूथ जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी विजय कुमार लहरे पिता महेंद्र कुमार लहरे उम्र 24 साल निवासी ग्रमा बघमार थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली वर्तमान में अमेरी चैक बिलासपुर ने 9 जनवरी 2026 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी जी टी बी कालेज फरहदा सीपत बिलासपुर सेंटर का वैन्यू मैनेजर के पर कार्यरत है. 9 जनवरी 2026 को एसएससी द्वारा आयोजित हेड कास्टेबल लिपिकीय दिल्ली पुलिस 2025 (सीबीई) परीक्षा द्वारा भर्ती परीक्षा अभ्यर्थीयों का शाम 4:30 बजे से 6:30 तक परीक्षा आयोजित थी. जिसमे मोहित मीना परीक्षा दे रहा था. जो इलेक्ट्रानिक-डीवाईस, ब्लूटूथ की मदद से नकल करते पाया गया.
इस मामले में पुलिस मोहित मीना के खिलाफ जुर्म दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया. और पूछताछ कर आरोपी मोहित मीना से घटना में इस्तेमाल इलेक्ट्रानिक-डीवाईस, ब्लूटूथ को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
गिरफ्तार आरोपी
मोहित मीना पिता गाजीराम मीना उम्र 25 साल सेकंड बसवा थाना बसवा (चंदर बाॅस कुॅआ की धानी) जिला दोसा राजस्थान
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



