घर में अकेली रह रही महिला पर बदमाश ने धारदार हथियार से किया हमला, खून से लथपथ हालत में छोड़कर आरोपी फरार, इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस

A miscreant attacked a woman living alone at home with a sharp-edged weapon; the accused fled, leaving her lying in a pool of blood. She is undergoing treatment, and the police have launched an investigation.

घर में अकेली रह रही महिला पर बदमाश ने धारदार हथियार से किया हमला, खून से लथपथ हालत में छोड़कर आरोपी फरार, इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर/धरसीवां/मौहागांव : रायपुर से लगे धरसीवां थाना क्षेत्र के मौहागांव में एक महिला पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है. घर में अकेली रह रही महिला का अज्ञात बदमाश ने धारदार हथियार से गला रेत दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक मौहागांव निवासी भागबती मन्नाडे उम्र 50 साल अकेले रहकर मजदूरी करती है और इसी से अपना जीवनयापन करती है. शुक्रवार रात उसका रिश्तेदार चंद कुमार गिलहरे खाना देने उसके घर पहुंचा था. खाना देने के बाद वह वापस चला गया. देर रात जब वह तालाब की तरफ से लौटकर दोबारा घर पहुंचा तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला. चंद कुमार ने कई बार आवाज लगाई. लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. शक होने पर वह घर के भीतर गया तो भागबती खाट पर खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली.
उनके गले पर किसी धारदार हथियार से किए गए वार के गहरे निशान थे. इसके बाद उसने फौरन पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही धरसीवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल आंबेडकर अस्पताल भेजा गया. डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है.
शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि रात करीब 8.30 बजे से 11.50 बजे के बीच कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और हत्या की नीयत से महिला पर हमला कर फरार हो गया. घटना के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है. पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. धरसीवां थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का जुर्म दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t