मानसिक रूप से कमजोर युवती की बेबसी का फायदा उठाकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, बहन ने आपत्तिजनक हालत में देखा, आरोपी संतोष राम गिरफ्तार
A neighbour exploited the helplessness of a mentally challenged woman and raped her. Her sister found her in an objectionable condition. The accused, Santosh Ram, was arrested.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर से इंसानियत को शर्मनाक कर देने वाला मामला समाने आ रहा है. यहां मानसिक रुप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. इस हैवानियत को अंजाम देने वाला कोई और नहीं पीड़िता का पड़ोसी ही है. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आरोपी का नाम संतोष राम उम्र 41 साल है.
मिली जानकारी के मुताबिक 23 मई को थाना सिटी कोतवाली के एक ग्राम की प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बड़ी बहन उम्र 32 साल करीब 15-16 साल पहले से दिमागी हालत ठीक नहीं है. 21 मई की शाम करीब 6 बजे वे लोग घर में ही थे. उसकी बड़ी बहन घर के आंगन में बैठी थी. शाम करीब 7 बजे बड़ी बहन को खाना खाने के लिए खोज की तो वह घर के आंगन में नहीं थी. परिजन परेशान होकर गांव में ही उसकी मानसिक रूप से कमजोर बड़ी बहन को ढूंढने लगे.
इसी दौरान पड़ोसी संतोष राम के घर के बगल से गुजर रहे थे. तभी उन्हें बड़ी बहन की खांसने की आवाज सुनाई दी। घर के अंदर जाकर देखे तो आरोपी संतोष राम मानसिक रूप से कमजोर बड़ी बहन के साथ आपत्तिजनक हालत में था. उन्हें देखकर आरोपी घर से भाग निकाला.
पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 (2)(k) व 87 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी संतोष राम को उसके घर से हिरासत में लिया. पुलिस की पूछताछ पर आरोपी संतोष राम ने जुर्म करना कबूल किया. पुख्ता सबूत पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



