पटवारी ओमकार सोनवानी 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, इधर कनिष्ठ अभियंता मनीष बजाज और लाइनमैन राकेश शुक्ला को घूस समेत ACB ने रंगे हाथों दबोचा
Patwari Omkar Sonwani was arrested while accepting a bribe of 15,000 rupees. Meanwhile, junior engineer Manish Bajaj and lineman Rakesh Shukla were caught red-handed by the ACB while accepting bribes.
मनेंद्रगढ़/बेमेतरा : बेमेतरा जिले के साजा ब्लॉक मुख्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी पटवारी ओमकार सोनवानी को 15 हजार रुपए नगद रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया. वहीं मनेंद्रगढ़ जिला में रिश्वत लेते कनिष्ठ अभियंता मनीष बजाज और लाइनमैन राकेश शुक्ला पकड़े गए.
पहला मामला
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम केंद्र निवासी किसान नरोत्तम अपने जमीन संबंधी कार्य को लेकर लगातार पटवारी कार्यालय के चक्कर काट रहा था. काम करने के एवज में पटवारी ओमकार सोनवानी ने 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी. जिसमें पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपए दिए जाने थे.
किसान ने मामले की शिकायत एसीबी से की थी. शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया. जैसे ही किसान ने पटवारी को 15 हजार रुपए दिया, टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया. फिलहाल एसीबी की टीम पटवारी ओमकार सोनवानी से पूछताछ कर रही है. आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
दूसरा मामला
मनेंद्रगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. 5 एचपी मोटर कनेक्शन देने के एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत मांगने की शिकायत पर एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता मनीष बजाज और लाइनमैन राकेश शुक्ला को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा.
शिकायतकर्ता से अधिकारियों ने रिश्वत की मांग की थी. शिकायत की पुष्टि होने पर एसीबी ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 9 हजार 500 देकर कार्यालय भेजा. जैसे ही कनिष्ठ अभियंता और लाइनमैन ने रकम ली. एसीबी की टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को धर दबोचा. कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग कार्यालय में हड़कंप मच गया. एसीबी की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



