पूर्व भाजपा विधायक को लेने एयरपोर्ट जा रही तेज रफ्तार कार ने भूतेश्वर महादेव का दर्शन के लिए जा रहे बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो घायल
A speeding car going to the airport to pick up former BJP MLA hits bikers going for darshan of Bhuteshwar Mahadev, two injured
बालोद : बालोद के पूर्व भाजपा विधायक प्रीतम साहू को लेने एयरपोर्ट जा रही कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. जिससे दो युवक घायल हो गए. घटना बुधवार सुबह 8 बजे की है। लालपुर निवासी नरेंद्र साहू उम्र 19 साल और सूरज साहू उम्र 16 साल अपने बाइक से भूतेश्वर महादेव की दर्शन के लिए गरियाबंद जा रहे थे. वहीं दूसरी तरफ से बालोद के पूर्व विधायक को लेने ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी माना एयरपोर्ट जा रहे थे.
इसी दौरान माना बस्ती से पहले सिग्नल के पास जबरदस्त टक्कर हो गई. इस घटना में दोनों युवकों के पैर फैक्चर हो गए तो वहीं कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
घायल के परिजनों का कहना है कि कार इतनी स्पीड में थी कि पीछे बैठा सूरज साहू उछलकर डिवाइडर के दूसरी तरफ जा गिरा. जिसे आनन-फानन में पचपेड़ी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची माना पुलिस ने कार और बाइक को जब्त कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह कार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं संजारी बालोद विधानसभा के पूर्व विधायक प्रीतम साहू की है. वे दिल्ली के एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. उन्हें एयरपोर्ट लेने जा रही गाड़ी से हादसा हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



