नेशनल हाईवे में ट्रेलर ने एक्टिवा को मारी जोरदार टक्कर, 3 दिन पहले पैदा हुए पोते से मिलने देवर के साथ जा रही दादी की मौत, ड्राइवर फरार, पसरा मातम
A trailer collided with an Activa on the national highway, killing a grandmother who was traveling with her brother-in-law to meet her grandson, who was born three days ago. The driver absconded, causing widespread mourning.
दुर्ग : दुर्ग जिला के भिलाई में शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में 60 साल की महिला की मौत हो गई. महिला अपने देवर के साथ पोते से मिलने जा रही थी. इसी दौरान नेशनल हाईवे पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी. हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत फरार हो गया. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. फिलहाल पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी हुई है. यह मामला घटना सुपेला थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपने देवर के साथ डोंडीलोहारा से रायपुर पोते से मिलने जा रही थी. इसी दौरान नेहरू नगर गार्डन के सामने नेशनल हाईवे पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी. टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिर गई और ट्रेलर के पिछले पहिए की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत फरार हो गया. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. फिलहाल पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी हुई है.
महिला की पहचान डौंडीलोहारा के सोरली निवासी हेमिन बाई पटेल उम्र 60 साल के रूप में हुई है. हेमिन बाई अपने देवर प्रहलाद पटेल के साथ एक्टिवा नम्बर CG 04 MZ 7689 से रायपुर जा रही थीं. उनके बेटे-बहू के घर 2-3 दिन पहले ही बच्चे का जन्म हुआ था.
वह पहली बार अपने पोते से मिलने रायपुर जा रही थीं. परिवार में बच्चे के जन्म को लेकर खुशी का माहौल था. लेकिन रास्ते में हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गम में डुबो दिया.
घटना शनिवार शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है. प्रहलाद पटेल एक्टिवा चला रहे थे. जैसे ही वे नेहरू नगर गार्डन के सामने पहुंचे. पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए. हादसे में हेमिन बाई उछलकर ट्रेलर के पिछले पहिए के नीचे आ गईं. पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत फरार हो गया. खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी हुई है. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. खबर मिलने पर सुपेला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल प्रहलाद पटेल से घटना की जानकारी ली.
प्रहलाद पटेल ने पुलिस को बताया कि वह रायपुर में रहते हैं. जबकि उनकी भाभी हेमिन बाई डौंडीलोहारा में रहती थीं. बेटे के घर बच्चे के जन्म के बाद वह उन्हें रायपुर लेकर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया.
पुलिस अब फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी हुई है. इसके लिए कुम्हारी टोल प्लाजा समेत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन और चालक की पहचान कर ली जाएगी. पूरे मामले की जांच सुपेला थाना पुलिस कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



