हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव, दो दिन पहले छोटे भाई की शादी से लौटा घर, खून से लथपथ फैक्ट्री कर्मचारी की लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस 

The body was thrown into the bushes after the murder. The factory worker returned home from his younger brother's wedding two days ago and was found drenched in blood, causing a stir and prompting police to investigate.

हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव, दो दिन पहले छोटे भाई की शादी से लौटा घर, खून से लथपथ फैक्ट्री कर्मचारी की लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस 

कोरबा : कोरबा के बरपारा कोहड़िया क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक की लहूलुहान लाश मिलने से हड़कंप मच गया. सड़क किनारे झाड़ियों में खून से लथपथ मिले शव की पहचान बसंत पटेल के रूप में की गयी है. जो कि औद्योगिक क्षेत्र में काम करता था. घटना की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने इस मामले में हत्या का जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ये वारदात सीएसईबी पुलिस चैकी क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बसंत पटेल उम्र 37 साल मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक स्थित सोनसरी गांव का रहने वाला था. पिछले तीन साल से वह कोरबा के दुरपा सर्वमंगला बरमपुर इलाके में किराए के मकान में रहकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित संजय फैक्ट्री में काम करता था. मृतक के दोस्त राकेश पटेल ने बताया कि बसंत शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकला था. लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा. शनिवार सुबह नवा बरपारा कोहड़िया स्थित सड़क किनारे झाड़ियों में उसका  खून से लथपथ शव मिला.
मृतक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं. वह दो दिन पहले ही अपने छोटे भाई की शादी में शामिल होकर गांव से कोरबा लौटा था. उसकी पत्नी और बच्चे फिलहाल गांव में ही हैं. पत्नी बरमपुर के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं. शुरुआती जांच में मामला धारदार हथियार से हत्या का मालूम हो रहा है.
घटनास्थल पर मिले सबूतों के आधार पर पुलिस हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जता रही है. घटनास्थल पर घसीटने के निशान भी मिले हैं. अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फैक्ट्री कर्मचारियों समेत मृतक के परिचितों से पूछताछ कर रही है. ताकि हत्या की वजह और आरोपियों का सुराग जुटाया जा सके. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t