स्कूल में कोल्ड ड्रिंक की बोतल में शराब छिपाकर पीते पकड़ाए गुरुजी, पहले भी इसी वजह से हो चुके सस्पेंड, हेडमास्टर पर सख्त कार्रवाई की मांग

Guruji caught drinking alcohol hidden in a cold drink bottle in school, he has been suspended earlier also for the same reason, demand for strict action against the headmaster

स्कूल में कोल्ड ड्रिंक की बोतल में शराब छिपाकर पीते पकड़ाए गुरुजी, पहले भी इसी वजह से हो चुके सस्पेंड, हेडमास्टर पर सख्त कार्रवाई की मांग

बालोद : छत्तीसगढ़ के नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही शिक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं. ग्राम चिपरा के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर एक बार फिर ड्यूटी के दौरान शराब पीते हुए पकड़े गए हैं. इससे पहले भी वे इसी वजह से निलंबित हो चुके हैं. इस पूरे घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कुसुमकसा भाजपा मंडल अध्यक्ष अचानक डौंडी ब्लाक के चीपरा गांव की स्कूल में भ्रमण करते पहुंचे थे. निरीक्षण के दौरान प्रधानपाठक की संदिग्ध गतिविधियों पर शक हुआ. जब करीब जाकर देखा गया तो पाया गया कि प्रधानपाठक शराब का सेवन कर रहे हैं. और उन्होंने स्प्राइट की बोतल में शराब छिपाकर रखी थी. ताकि किसी को शक न हो. इस पूरे घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.
इस पूरे मामले की शिकायत बीईओ (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) से की गई है. उन्होंने बताया कि सरजूराम ठाकुर पहले भी शराब पीते पकड़े गए थे और इस पर सस्पेंड की कार्रवाई भी हुई थी. इसके बावजूद उन्हें दोबारा स्कूल में बहाल कर देना शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है.
विद्यालयों में इस तरह का आचरण बच्चों के मानसिक और शैक्षणिक विकास पर विपरीत प्रभाव डालता है. जब शिक्षक ही अनुशासन और मर्यादा को तोड़ते नजर आएंगे, तो छात्र-छात्राओं को कैसा आदर्श मिलेगा?
मांग की गई है कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए प्रधानपाठक पर सख्त कार्रवाई की जाए. ताकि स्कूल का माहौल अनुशासित और सुरक्षित बना रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB