टेस्ट ड्राइव के बहाने बेशकीमती बाइक की चोरी, OLX पर डाली गाड़ी, मोटरसाइकल लेकर युवक फरार, मोबाइल स्विच ऑफ, जांच में जुटी पुलिस
A valuable motorcycle was stolen on the pretext of a test drive, the vehicle was put on OLX, and the youth fled with the motorcycle, his mobile phone was switched off, and the police were investigating.
बिलासपुर/सरकंडा : सरकंडा क्षेत्र से अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां महामाया चौक सरकण्डा में टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सरकण्डा निवासी राहुल मिश्रा अपनी गाड़ी नम्बर CG 10 BF 5144 को बेचने के लिए OLX ऐप पर अपलोड किया था. जिसके बाद रतन गुप्ता नाम के व्यक्ति ने उन्हें खरीदार बनकर संपर्क किया. नियत स्थान पर पहुंचने पर संदिग्ध युवक Rapido बाइक से आया. जिसका चालक रौशन नाम का था. बातचीत के बाद युवक ने टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक ली और उसे लेकर निकल गया. लेकिन वापस नहीं लौटा. इससे राहुल को गाड़ी चोरी होने का शक हुआ.
घटना 21 नवंबर 2025 की रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है. घटना के बाद से आरोपी के दिए गए दोनों मोबाइल नंबर कभी बंद तो कभी चालू मिल रहे हैं. लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया जा रहा है. पीड़ित राहुल मिश्रा ने मामले की शिकायत सरकण्डा थाने में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



