5 लाख कैश और कार की डिमांड, विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ना व जान से मारने की धमकी का आरोप, शिकायत दर्ज

Demanding 5 lakh cash and a car, the married woman accused her husband and in-laws of harassment and threats to kill her; a complaint was filed.

5 लाख कैश और कार की डिमांड, विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ना व जान से मारने की धमकी का आरोप, शिकायत दर्ज

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता ने लिखित आवेदन देकर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है.
मिली जानकारी के मुताबिक ढाबाडीह निवासी 21 वर्षीया निहारिका लहरे की शादी 14 अप्रैल 2025 को नरियरा निवासी हर्ष टंडन से सामाजिक रीति-रिवाज के साथ हुई थी. शादी के कुछ ही समय बाद पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति, ससुर, सास, ननद और बुआ सास द्वारा लगातार दहेज की मांग की जाने लगी.
पीड़िता के मुताबिक उससे 5 लाख रुपये नकद और चार पहिया वाहन लाने का दबाव बनाया जाता था. मांग पूरी नहीं होने पर कथित रुप से उसके साथ मारपीट की गई और मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित किया गया.
पीड़िता ने बताया कि पति हर्ष टंडन ने उसे धमकी दी कि दहेज नहीं लाई तो जान से मारकर गाड़ दिया जाएगा। वहीं ससुर हुलास टंडन और सास मीना टंडन पर भी गाली-गलौज करते हुए बाल पकड़कर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं.
पीड़िता का कहना है कि सास मीना टंडन उसे ताने देती थी कि वह देहाती है और उसके कारण घर की बदनामी हो रही है. इतना ही नहीं,ससुराल पक्ष द्वारा उसके मायके वालों के खिलाफ भी अपशब्द कहे जाते थे और बार-बार दहेज लाने की बात कही जाती थी.
इस पूरे मामले को लेकर पीड़िता निहारिका लहरे ने थाना पामगढ़ में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आरोप गंभीर हैं, पुलिस जांच के बाद ही इस मामले की सच्चाई सामने आएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t