ओवरटेक के चक्कर में ट्रक और ट्रेलर में हुई जबरदस्त टक्कर, हादसे में सगे भाई ड्राइवर और हेल्पर की हुई दर्दनाक मौत, कटर से काटकर निकाला शव
There was a fierce collision between a truck and a trailer while trying to overtake, the real brothers driver and helper died a painful death in the accident, the bodies were taken out by cutting them with a cutter
कोरबा : छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा में सड़क हादसों पर लगाम कसती नजर नहीं आ रही है. ताजा घटनाक्रम में पाली थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर तड़के हुए सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. पाली पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह हादसा पाली थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर डुमरकछार के पास हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक डुमरकछार मार्ग पर सुबह 5 बजे ट्रक और ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर हो गई. दोनों गाड़ियां बिलासपुर की तरफ जा रही थी. जिनमें तेज रफ्तार से ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होने से टक्कर हो गई. हादसे में ट्रेलर चालक और हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों सगे भाई थे.
खबर मिलने के बाद मौके पर पाली पुलिस और 112 की टीम पहुंची. घायल ट्रक चालक को 108 एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. दूसरी तरफ घंटों की मशक्कत के बाद ट्रेलर में फंसे ड्राइवर और हेल्पर की बॉडी को क्रेन और गैस कटर के जरिए निकाला गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



