खेत की तरफ जाने के दौरान अवैध बिजली तार के करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में पसरा मातम
A woman died a painful death after coming in contact with the current of an illegal electricity wire while going towards the field, villagers mourned
सक्ती : सक्ती जिले से दुखद खबर सामने आ रही है. यहां ग्राम चारभांठा सकराली में शनिवार की रात बिजली तार की करंट के चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला खेत जा रही थी. तभी वह खेत में बिछे अवैध बिजली तार की चपेट में आ गई. करंट लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही डभरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा भेज दिया है. इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध बिजली कनेक्शन और खुले तारों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



