जगन्नाथ पुरी दर्शन करने गया भिलाई का युवक, समुद्र की तेज लहर में डूबकर मौत, परिजनों का आरोप- किसी ने नहीं की मदद, शोक में परिजन

A young man from Bhilai went to visit Jagannath Puri, died by drowning in a strong wave of the sea, family alleges - no one helped, family in mourning

जगन्नाथ पुरी दर्शन करने गया भिलाई का युवक, समुद्र की तेज लहर में डूबकर मौत, परिजनों का आरोप- किसी ने नहीं की मदद, शोक में परिजन

दुर्ग/भिलाई : भिलाई से जगन्नाथ पुरी दर्शन करने गए युवक की समुद्र में डूबकर मौत हो गई. बता दें मृतक मुकेश गुप्ता अपने दोस्तों के साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन को निकाला था. दर्शन के बाद समुद्र में नहाने गया. तभी तेज लहर में मुकेश समा गया. जिससे उसकी मौत हो गई. इस मामले में परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी मदद को कोई भी सामने नहीं आया है. वही मृतक का शव लेकर उसके दोस्त भिलाई पहुंचे. मुकेश की मौत की समाचार सुनते ही बस्ती में शोक की लहर दौड़ पड़ी.
मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई के रिसाली नगर निगम रूआबांधा वार्ड नम्बर -3 का निवासी मुकेश गुप्ता उम्र 26 साल ओडिश के पुरी भगवान जगन्नाथ दर्शन के लिए गया था. 27 जुलाई को मुकेश गुप्ता अपने साथियों के साथ पुरी पहुंचा. भगवान के दर्शन के बाद वह बीच पर समुद्र में नहाने पहुंचा. इस दौरान समुद्र की तेज लहरों ने उसे अपनी तरफ खींच लिया और डूबने से मुकेश गुप्ता की मौत हो गई.
पुरी तट पर मौजूद तट रक्षकों की टीम ने उसके शव को बाहर निकाला. वहीं घटना की खबर के बाद रुआबांधा भिलाई में उनके परिवार में मातम का माहौल है. युवक का शव रुआबांधा भिलाई लाया जा गया. जहां रिसाली के मुक्तिधाम में युवक का अंतिम संस्कार किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB