नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर युवक फरार, पुलिस ने आरोपी रितेश को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, लड़की बरामद
A young man lured a minor girl and fled. Police arrested the accused, Ritesh, and put him behind bars. The girl was recovered.
रायगढ़ : जूटमिल थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में अहम कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने बालिका को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी युवक रितेश चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 11 नवंबर 2025 को प्रार्थिया ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है. इस रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 400/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की. जांच के दौरान प्रार्थिया और उसके परिजनों ने शक जताया कि कायाघाट निवासी रितेश चौहान बालिका को बहला-फुसलाकर ले गया. इसके बाद थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव ने संदेही पर मुखबिर लगाकर लगातार निगरानी रखवाई.
18 नवंबर 2025 को पुलिस टीम ने लैलूंगा में घेराबंदी कर रितेश चौहान को पकड़ा. आरोपी के कब्जे में बालिका भी सुरक्षित मिली. दोनों को थाना लाया गया. जहां बालिका का बयान लिया गया और मेडिकल जांच कराई गई. जांच में पुष्टि हुई कि आरोपी ने बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का प्रयास किया था.
इसके आधार पर आरोपी रितेश चौहान पिता कन्हैया लाल चौहान उम्र 19 साल निवासी ग्राम कैशला थाना लैलूंगा, ह.मु. कायाघाट मुक्तिधाम के पास को गिरफ्तार कर धारा 87, धारा 65(1) बीएनएस एवं धारा 06 पॉक्सो एक्ट में जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
जूटमिल पुलिस ने इस कार्रवाई को महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में त्वरित और प्रभावी कदम बताया. थाना प्रभारी प्रशांत राव ने कहा कि बालिका की सुरक्षा और आरोपी की गिरफ्तार सुनिश्चित करने के लिए टीम ने पूरी तैयारी और घेराबंदी की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



