छत्तीसगढ़ में हनी ट्रैप के जरिए युवक का अपहरण कर 17 लाख रुपये की फिरौती, मुख्य आरोपी दीपक गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
A young man was kidnapped in Chhattisgarh via honey trap and a ransom of ₹17 lakh was demanded. The main accused, Deepak, was arrested. Police achieved a major success.
जांजगीर-चांपा : जांजगीर चांपा जिले में हनी ट्रैप के जरिए युवक किशन साहू का अपहरण कर 17 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में मुख्य आरोपी दीपक रात्रे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पांच महीने से फरार था. उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक किशन साहू के पिता बुधराम साहू ने 13 जून को सिटी कोतवाली जांजगीर में शिकायत दर्ज कराई थी. इस पर साइबर सेल और सिटी कोतवाली पुलिस ने 6 घंटे के भीतर किशन साहू को पहरिया गांव के एक खेत में बने मकान से बरामद कर लिया. मौके से आरोपी युवती आयशा और आरोपी युवक अभय कुमार सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
वहीं घटना का मास्टरमाइंड दीपक रात्रे उम्र 21 साल घटना के दिन से फरार था. पांच महीने की लगातार तलाश के बाद पुलिस ने उसे पकड़ने में कामयाबी हासिल की. आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू भी उसके घर दर्राभाठा से बरामद किया गया है.
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि किशन की युवती से दोस्ती सिर्फ तीन दिन पुरानी थी. पहले फेसबुक पर बात शुरु हुई और फिर व्हाट्सऐप पर बातचीत होने लगी. युवती ने किशन को अपने झांसे में ले लिया.
12 जून की शाम को किशन बसंतपुर से घूमने निकला था. रात आठ बजे किशन के मोबाइल से उसके पिता बुधराम साहू के फोन पर कॉल आया. कॉल करने वाले ने दावा किया कि किशन एक लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में है. आरोपियों ने वीडियो वायरल न करने और किशन को छोड़ने के लिए रुपये की मांग की थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



