मामूली विवाद के चलते युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत, चाकूबाजी से मचा हड़कंप, पुलिस की हिरासत में तीन संदेही, पूछताछ जारी
A young man was attacked with a knife following a minor dispute, died during treatment, and the stabbing caused a stir. Three suspects are in police custody and interrogation is ongoing.
महासमुंद : घोड़ारी रोड पर बीती रात मामूली विवाद के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम घोड़ारी में हुई. मृतक की पहचान मुकेश ढीढी के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात महादेव नगर निवासी आर्यन सोनवानी, कुटेला निवासी रोकेश ठाकुर और तेन्दु मोड़ निवासी आकाश ध्रुव घोड़ारी रोड पर खड़े थे. उसी दौरान मैकेनिकल फिटर मुकेश ढीढी उम्र 20 साल निवासी बिरकोनी अपनी मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और सड़क के बीच खड़े तीनों को साइड में खड़े होने की बात कही. इसी बात पर चारों के बीच कहासुनी शुरु हो गई. जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई.
बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में थे और उन्होंने गुस्से में आकर अपने पास रखे चाकू से मुकेश पर हमला कर दिया. चाकू लगने से मुकेश गंभीर रुप से घायल हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रायपुर के मेकाहारा रेफर कर दिया. इलाज के दौरान मुकेश की मौत हो गई. खबर मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया.
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर रही है. हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपियों की औपचारिक गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. लेकिन सूत्रों के मुताबिक तीनों से गहन पूछताछ की जा रही है. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर शराबखोरी और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरुरत है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



