पुराने विवाद में दो युवकों पर चाकू से हमला, चाकूबाजी से मचा हड़कंप, इधर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया हथियार
Two youths were attacked with a knife in an old dispute, the stabbing caused a stir, the accused of the deadly attack was arrested, and the police recovered the weapon.
पुराने विवाद में दो युवकों पर चाकू से हमला, चाकूबाजी से मचा हड़कंप
जांजगीर-चांपा : वार्ड नंबर 16 में शनिवार देर शाम एक पुराने विवाद को लेकर दो पड़ोसी युवकों के बीच खूनी झड़प हो गई. मामूली बहस के बाद आरोपी युवक ने अपने ही पड़ोसी पर चाकू से वार कर दिया। जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई.
मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवकों की पहचान आकाश यादव और राकेश यादव के रुप में हुई है. दोनों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद सीटी कोतवाली थाना में काउंटर केस भी दर्ज हुआ था.
शनिवार को आरोपी शिवम यादव ने केस वापस लेने की बात को लेकर आकाश पर हमला कर दिया. चाकू लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. इस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम यादव को हिरासत में ले लिया.
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है. पुराने विवाद के कारण यह हमला हुआ है. घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
चाकू हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया हथियार
बिलासपुर : सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोंडपारा में हुई चाकू मारपीट की वारदात में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्टील का चाकू भी बरामद किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ प्रार्थी सुजल शर्मा उम्र 20 साल निवासी गोंडपारा, सीताराम मंदिर के पास, अपने मित्र कृष गुप्ता उर्फ अक्षय गुप्ता के साथ एक्टिवा से घूमने निकले थे. इसी दौरान बिट्टू बालमिकी अपनी मेरुन रंग की एक्टिवा पर पहुंचा. जिसके पीछे राहुल यादव बैठा था. दोनों ने बिना किसी वजह के सुजल और उसके दोस्त को गाली-गलौज करना शुरु कर दिया.
थोड़ी ही देर में विवाद बढ़ा और राहुल यादव ने धारदार चाकू से सुजल की दाहिनी जांघ पर वार कर दिया. जबकि बिट्टू बालमिकी ने हाथ-मुक्के से मारपीट की. खबर मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने आरोपी से एक स्टील का चाकू बरामद किया. जो वारदात में इस्तेमाल हुआ था. अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने सार्वजनिक स्थान पर दहशत फैलाने की कोशिश की और बेकसूर नागरिक पर हमला किया.
पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं एसपी सिटी कोतवाली ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. ऐसे मामलों में फौरन कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी फौरन पुलिस को दें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



