सब्जी के पैसे मांगने पर युवक पर हसिया से हमला, मचा हड़कंप, सिर में 10 टांके, अस्पताल में भर्ती, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

A young man was attacked with a sickle for asking for money for vegetables, causing a commotion. He received 10 stitches on his head and was hospitalized. Police are searching for the accused.

सब्जी के पैसे मांगने पर युवक पर हसिया से हमला, मचा हड़कंप, सिर में 10 टांके, अस्पताल में भर्ती, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सब्जी के पैसों को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रुप ले लिया. पैसे मांगने पर एक युवक पर उसके साथी ने हसिया से हमला कर दिया. जिसमें युवक के सिर पर गंभीर चोट आई. उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसके सिर में 10 टांके लगाए गए. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसपारा इलाके की है. थाना प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि घायल युवक आशीष यादव अपने दोस्त प्रिंस नेताम के साथ सब्जी का कारोबार करता था. बुधवार को आशीष, प्रिंस से बकाया पैसे मांगने गया था. इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई और गुस्से में आकर प्रिंस ने हसिया से वार कर दिया.
हमले में घायल आशीष को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने आरोपी प्रिंस नेताम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t