गोडाउन से 11 कट्टा धान चोरी, 24 घंटे भीतर पुलिस ने आरोपी हर्ष मानिकपुरी को किया गिरफ्तार, ई-रिक्शा और मोबाइल भी जप्त
11 bags of paddy stolen from a godown; within 24 hours of the complaint, the police arrested the accused, Harsh Manikpuri, and sent him behind bars.
धमतरी : एसपी के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. 11 नवम्बर 2025 की रात को आर.एल. एग्रोटेक नया बस स्टैण्ड के पीछे स्थित प्रार्थी विजय लालवानी के धान गोडाउन से अज्ञात चोरों द्वारा 11 कट्टा (करीब 40 किलो प्रति कट्टा) आर.बी. धान जिसकी कीमत करीब 12,000/- रुपये है. चोरी कर लिया गया था.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 109/25, धारा 331(4), 305(a), 3(5) भा.न्या.सं. के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. थाना सिटीकोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल मुखबीर सूचना एवं तस्दीक के आधार पर लगातार पतासाजी किया गया.
इस मामले की जांच के दौरान मुखबिर से खबर मिली कि सोरिद नगर सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति धान बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है. खबर पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा संदेही हर्ष मानिकपुरी पिता अशोक मानिकपुरी उम्र 22 साल साकिन बठेना वार्ड धमतरी को तस्दीकी के लिए थाना लाया गया.
पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया और बताया कि उसने अपने साथी दुष्यंत साहू (स्टेशनपारा, धमतरी) के साथ मिलकर बस स्टैण्ड के पीछे स्थित गोडाउन की खिड़की की जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां से 11 बोरी धान चोरी कर अपने ई-रिक्शा नम्बर CG05 AR 7019 में भरकर सोरिद नगर सब्जी मंडी के पास छुपाकर रख दिया था. आरोपी के निशानदेही पर चोरी गया धान, ई-रिक्शा व एक मोबाइल (आईफोन) जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया. आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
मुख्य आरोपी
हर्ष मानिकपुरी पिता अशोक मानिकपुरी, उम्र 22 साल साकिन बठेना वार्ड, धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



