युवक ने घर में की खुदकुशी, माता-पिता ने लिया बड़ा फैसला, इकलौते बेटे की आखों को किया दान, सुसाइड का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस
A young man hanged himself at home; his parents donated his eyes; the reason for the suicide is unknown; police are investigating.
धमतरी : शहर के रिसाईपारा वार्ड में एक युवक ने घर में अपनी जीवन लीला खत्म कर ली. बुधवार सुबह परिजनों ने जब सोयम वाधवानी उम्र 28 साल को बेहोश देखा तो फौरन उसे जिला अस्पताल लेकर गए. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
धमतरी शहर के नयापारा वार्ड निवासी सोयम वाधवानी की मौत से परिवार के लोग टूट गए. लेकिन इस दुख की घड़ी में परिजनों ने बड़ा फैसला लेते हुए बेटे की आंखें दान करने का फैसला किया. परिवार का कहना है "मौत के बाद भी उनके बेटे की आंखें किसी जरुरतमंद की जिंदगी में रोशनी ला सकेंगी. जिससे उन्हें ऐसा लगेगा जैसे उनका बेटा जिंदा है."
जिला अस्पताल के डॉक्टर तेजस शाह ने बताया कि बुधवार दोपहर में रिसाईपारा निवासी सोयम वाधवानी को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था. जांच के बाद मृत पाया गया. परिवार वालों ने फैसला लिया कि नेत्रदान करना है. इसके बाद जिला अस्पताल में पूरी प्रक्रिया करते हुए नेत्रदान को पूर्ण किया गया.
सोयम ने खुदकुशी क्यों की यह साफ नहीं हो पाया है. बताया गया कि सोयम अपने घर का इकलौता बेटा था. उसकी एक बहन भी है. पिता विजय वाधवानी की छोटी सी किराने की दुकान है. उसी से गुजर बसर चलता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



