SIR प्रक्रिया के बाद गरियाबंद समेत छग की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, प्रदेश में 25 लाख नाम कटने से 1.87 करोड़ वोटर हुए पंजीकृत

After the SIR process, the final voter list of Chhattisgarh, including Gariaband, has been published. 25 lakh names have been deleted in the state, leaving 1.87 crore voters registered.

SIR प्रक्रिया के बाद गरियाबंद समेत छग की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, प्रदेश में 25 लाख नाम कटने से 1.87 करोड़ वोटर हुए पंजीकृत

गरियाबंद जिले में 4 हजार 377 नये मतदाताओं की वृद्धि

गरियाबंद : 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का संचालन किया जा रहा है. जिले के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 54 राजिम तथा 55 बिन्द्रानवागढ़ की मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक संपन्न किया गया. 23 दिसंबर 2025 को प्रारंभिक प्रकाशन किया गया था. जिसके मुताबिक जिले में कुल 4 लाख 33 हजार 247 मतदाता दर्ज थे. इनमें 2 लाख 14 हजार 480 पुरुष, 2 लाख 18 हजार 759 महिला और 8 अन्य मतदाता शामिल थे.
विधानसभा क्षेत्र 54 राजिम में उस समय 2 लाख 15 हजार 648 मतदाता दर्ज थे. जिनमें 1 लाख 6 हजार 876 पुरुष, 1 लाख 08 हजार 766 महिला एवं 6 अन्य मतदाता शामिल थे.
विधानसभा क्षेत्र 55 बिन्द्रानवागढ़ में 2 लाख 17 हजार 599 मतदाता दर्ज थे, जिनमें 1 लाख 7 हजार 604 पुरुष, 1 लाख 9 हजार 993 महिला एवं 2 अन्य मतदाता शामिल थे.
नाम जोड़ने के लिए कुल 610 आवेदन प्राप्त हुए. जिनमें 653 व्यक्तियों के नाम जोड़े जाने की प्रक्रिया दर्ज है. विलोपन के लिये कुल 91 मामले प्राप्त हुए. जिनमें 47 स्वीकृत एवं 44 निरस्त किये गए. संशोधन हेतु कुल 4 हजार 182 आवेदन प्राप्त हुए. जिनमें 4 हजार 129 स्वीकृत और 53 निरस्त किये गए. इसके अतिरिक्त प्राप्त अन्य आवेदनों का भी नियमानुसार परीक्षण एवं निराकरण किया गया.
21 फरवरी 2026 को अंतिम प्रकाशन किया गया. अंतिम सूची के मुताबिक जिले में कुल 4 लाख 37 हजार 624 मतदाता पंजीकृत हैं. जिनमें 2 लाख 16 हजार 304 पुरुष, 2 लाख 21 हजार 312 महिला एवं 8 अन्य मतदाता शामिल हैं. विधानसभा क्षेत्र 54 राजिम में कुल 2 लाख 17 हजार 892 मतदाता दर्ज किए गए हैं. जिनमें 1 लाख 7 हजार 749 पुरुष, 1 लाख 10 हजार 138 महिला एवं 6 अन्य मतदाता शामिल हैं. विधानसभा क्षेत्र 55 बिन्द्रानवागढ़ में कुल 2 लाख 19 हजार 731 मतदाता पंजीकृत हैं. जिनमें 1 लाख 08 हजार 555 पुरुष, 1 लाख 11 हजार 174 महिला एवं 2 अन्य मतदाता शामिल हैं. इस तरह प्रारंभिक प्रकाशन की तुलना में जिले में कुल 4 हजार 377 मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है.
मतदाता सूची की प्रति राज्य निर्वाचन आयोग की अधिकृत वेबसाइट सीईओ छत्तीसगढ़ और वोटर ईसीआई गवर्नमेंट डॉट इन पर भी उपलब्ध है. ऐसे मतदाता जिनके नाम त्रुटिवश शामिल नहीं हुए हैं या जिन्हें कोई आपत्ति है. वे निर्धारित प्रपत्रों के जरिए नियमानुसार आवेदन पेश कर सकते हैं. अंतिम निर्वाचक नामावली में शामिल न होने वाले व्यक्ति मतदान के लिये अयोग्य माने जायेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

छत्तीसगढ़ में 25 लाख नाम कटने से 1.87 करोड़ वोटर हुए पंजीकृत

रायपुर  छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी हो गई है. इसके बाद राज्य की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है. करीब 24 लाख 99 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम लिस्ट से हटाए गए हैं. अब प्रदेश में कुल 1,87,30,914 मतदाता हैं.
एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से पहले छत्तीसगढ़ में मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 थी। प्रारूप (ड्राफ्ट) लिस्ट के प्रकाशन के बाद यह संख्या घटकर 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 हो गई. इसके बाद आपत्तियों और दावों की सुनवाई के उपरांत अंतिम निर्वाचक नामावली जारी की गई. जिसमें मतदाताओं की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 हो गई. अंतिम चरण में सुनवाई के बाद 2 लाख 34 हजार 994 मतदाताओं के नाम जोड़े गए. इस तरह पूरी प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में फर्जी या दोहराव वाले नाम हटाकर सूची को शुद्ध किया गया.
मतदाता सूची में नाम नहीं है तो करें ये काम
अगर आपका नाम अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं है तो नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म 6 भरकर उसके साथ घोषणा पत्र और आवश्यक सहायक दस्तावेज़ संलग्न कर ऑनलाइन या ऑफलाइन के जरिएआवेदन कर सकते हैं. अगर अंतिम मतदाता सूची में दी गई जानकारी में कोई त्रुटि है तो फॉर्म 8 भरकर आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB