छग युवा कांग्रेस का प्रदेशव्यापी भाजपा कार्यालय घेराव, कहा- PM is Compromised सिर्फ नारा नहीं, युवाओं के आक्रोश की बुलंद आवाज़

Chhattisgarh Youth Congress staged a statewide gherao of the BJP office, saying, "PM is compromised" is not just a slogan, it's a strong voice of youth anger.

छग युवा कांग्रेस का प्रदेशव्यापी भाजपा कार्यालय घेराव, कहा- PM is Compromised सिर्फ नारा नहीं, युवाओं के आक्रोश की बुलंद आवाज़

रायपुर : AI समिट में कांग्रेस के किए गए हंगामे के बाद भाजपा ने दिल्ली समेत कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया है. मुंबई में राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए गए. वहीं, छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालयों का घेराव किया गया.
राजधानी रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में बड़ी तादाद में युवा कांग्रेसी और कांग्रेसी कार्यकर्ता राजीव गांधी चौक से रजबंधा तालाब स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय एकात्म परिसर की तरफ बढ़े.
सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ‘PM is Compromised’ जैसे नारों के साथ आगे बढ़े, लेकिन बीच रास्ते में पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया. इस दौरान पुलिस बल और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और तनावपूर्ण हालात भी देखने को मिला.
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने केंद्र और राज्य सरकार के दबाव में उन्हें अत्यधिक बल प्रयोग से रोकने का प्रयास किया. जबकि वे सिर्फ शांतिपूर्ण तरीके से अपने सवाल भाजपा नेतृत्व तक पहुंचाने जा रहे थे. युवा कांग्रेसियों ने कहा कि ‘PM is Compromised’ यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि करोड़ों बेरोजगार युवाओं के बेचैन मन की पुकार है.
युवा कांग्रेसियों ने सवाल किया कि क्या देश की छवि नेता विपक्ष को गोली मारने की बात करने पर खराब नहीं होती? क्या देश की छवि चीनी रोबोट को लाकर उसे अपना नवाचार बताने पर ख़राब नहीं होती? क्या देश की छवि अमेरिका के सामने झुककर एकतरफा ट्रेड डील करने पर ख़राब नहीं होती?
प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि आज देश का युवा हताश है, किसान संघर्ष कर रहा है और हर वर्ग में निराशा गहराती जा रही है. बेरोज़गारी चरम पर है. महंगाई काबू से बाहर है और सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए विपक्ष पर झूठे आरोप लगाकर जनता का ध्यान भटका रही है. अमेरिका के साथ की जा रही डीलें पूरी तरह किसान-विरोधी हैं, जिनसे देश के कृषि हितों पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है.
आकाश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा नेतृत्व को बताना चाहिए कि आखिर वे कौन-सी मजबूरी है जिसके चलते देशहित को ताक पर रखकर एकतरफा समझौते किए जा रहे हैं. एप्स्टीन फाइल जैसे गंभीर मामलों पर चुप्पी क्यों साधी जा रही है? जनता को गुमराह करने के बजाय सरकार को सच बताना चाहिए.
इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, ग्रामीण अध्यक्ष पप्पू बंजारे, पूर्व महापौर एजाज ढेबर, प्रदेश महासचिव  गुलज़ेब अहमद, भावेश शुक्ला, निखिलकांत साहू, नीरज घोड़े, आस मोहम्मद, मीडिया अध्यक्ष तुषार गुहा, जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप, प्रशांत बोकाडे, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा, प्रदेश सचिव अमिताभ घोष, अभिषेक कसार, मनोहरण वर्मा, वैभव पांडे, अपराजिता तिवारी, हेमंत पाल, वैभव मुंजावर, प्रशांत चंद्राकर सहित तमाम युवा कांग्रेसी और कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB