दुर्ग में बैंक खाता किराए पर देकर 8.12 लाख का फ्रॉड, महासमुंद में ग्रामीण के नाम पर खुलवाया एकाउंट, करोड़ों का लेन-देन, 5 आरोपी गिरफ्तार
8.12 lakh fraud by renting a bank account in Durg, account opened in the name of a villager in Mahasamund, transactions worth crores, 5 accused arrested
दुर्ग : दुर्ग जिले में थाना सुपेला क्षेत्र में मोबाइल बैंकिंग चालू कराने के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया और न्यायालय में पेश किया. इस कार्रवाई में प्रार्थी के बैंक खाते और सिम कार्ड का दुरुपयोग कर साइबर ठगी करने की योजना को रोका गया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी हैप्पी सिंह उम्र 34 साल निवासी सड़क 01, क्वार्टर 10/डी, जोन-03, खुर्शीपार, भिलाई, ने थाना सुपेला में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, भिलाई-03 में मोबाइल बैंकिंग खाता खोला था. खाता चालू करने में तकनीकी समस्या आने पर उसने अपने परिचित आशीष कुमार, निवासी शिवाजी नगर, खुर्शीपार भिलाई से मदद मांगी.
20 जनवरी 2026 को प्रार्थी ने अपना सिम कार्ड और बैंक खाता संबंधित जानकारी आरोपी को आकाश गंगा, सुपेला में दी. इसके बाद आरोपी ने संपर्क बंद कर दिया और पता चला कि प्रार्थी का बैंक खाता और सिम कार्ड साइबर ठगी के लिए किसी दुसरे व्यक्ति को बेच दिया.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 288/2026, धारा 318(4), 317(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई. जांच के दौरान एक और आरोपी सुरजा कुमार सोनी उम्र 20 साल निवासी पावर हाउस कैंप-02, छावनी, दुर्ग, की संलिप्तता सामने आई. विशेष टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और बैंक खाता/सिम कार्ड संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं. जांच में पाया गया कि आरोपियों ने प्रार्थी के खाते और सिम का दुरुपयोग कर साइबर ठगी करने का प्रयास किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
महासमुंद में ग्रामीण के नाम पर खुलवाया बैंक खाता, कुछ ही दिन में करोड़ों का लेन-देन
महासमुंद : महासमुंद जिले के थाना बसना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े बैंकिंग फ्रॉड का खुलासा किया है. आरोपियों ने एक ग्रामीण को झांसा देकर उसके नाम पर बैंक खाता खुलवाया और मोबाइल सिम लिया. उसी खाते के जरिए कुछ ही दिनों में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का संदिग्ध लेन-देन कर डाला.
मिली जानकारी के मुताबिक धुमाभांठा निवासी सालिकराम यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव के ही नरेश राणा ने व्यापार के नाम पर उसे बहकाया. उसके नाम पर सिम कार्ड और बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बसना शाखा में खाता खुलवाया गया. इसके बाद एटीएम कार्ड और पासबुक 8-10 दिनों के लिए लेने की बात कहकर आरोपी ले गए.
इस मामले की जांच में सामने आया कि यह खाता तिल्दा निवासी बिनोद रिजवानी को सौंप दिया गया था. पुलिस की शुरुआती जांच में खाते से 1 करोड़ 2 लाख 55 हजार रुपये से ज्यादा का संदिग्ध लेन-देन पाया गया. इस खाते का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड की रकम को इधर-उधर ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था.
थाना बसना पुलिस ने अपराध क्रमांक 72/26 दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 317(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



