बुआ के घर से घर लौट रही नाबालिग लड़की से गैंगरेप, मामले को रफा-दफा करने की हुई कोशिश, 17 वर्षीय बालक समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

A minor girl returning home from her aunt's house was gang-raped, an attempt was made to hush up the matter, and nine accused, including a 17-year-old boy, were arrested.

बुआ के घर से घर लौट रही नाबालिग लड़की से गैंगरेप, मामले को रफा-दफा करने की हुई कोशिश, 17 वर्षीय बालक समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर से शर्मनाक घटना सामने आई है. जिले में विशेष जनजाति की 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर एक नाबालिग समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पंचायत बैठाकर रफा-दफा करने की भी कोशिश भी हुई. घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह मामला थाना नारायणपुर क्षेत्र के एक ग्राम का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 फरवरी को पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ बुआ के घर से वापस अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान रास्ते में पिकनिक मनाकर लौट रहे कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया. दो युवकों ने दोनों बहनों को जबरन पकड़ लिया. विरोध के बावजूद आरोपियों ने उन्हें नहीं छोड़ा.  इस दौरान एक आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, जबकि अन्य आरोपी दूरी पर खड़े होकर घटना को देख रहे थे.
घटना के दौरान पीड़िता की बड़ी बहन किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागने में कामयाब रही. बड़ी बहन ने घर लौट कर जब इस घटना की जानकारी परिजनों को दी तो गांव में एक बैठक बुलाई गई. जिसमें मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई. आरोपियों के पक्ष ने पीड़िता के परिवार और साथ देने वालों पर दबाव बनाने और मामला दबाने के लिए पैसे देने और जान से मारने की धमकी भी दी. हालांकि समाज के कुछ लोगों ने इस मामले को पुलिस तक पहुंचा दिया.
खबर मिलने के बाद  नारायणपुर थाना में पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने मामले में 9 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. साथ ही पीड़िता का मिदिकल चेकअप भी कराया गया है.
नारायणपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं 137, 87, 96, 64, 65(1), 70(1), 70(2), 127(2), 351(2) के तहत और पॉक्सो एक्ट की धारा 5 व 6 के तहत मामला दर्ज किया. इस मामले की जांच जारी है.
गिरफ्तार आरोपी
मुख्य आरोपी – नीरज लकड़ा उम्र 23 साल
समीर मिंज उम्र 28 साल
तेलेस्फोर मिंज उम्र 40 साल
आनंद मिंज 38 साल
रितेश कुमार टोप्पो उम्र 29 साल
सुनीत तिर्की उम्र 30 साल
अविनाश तिर्की उम्र 25 साल
सत्या मिंज उम्र 24 साल
17 साल का  नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB