करंट लगाकर मछली मारने का प्रयास, युवक की करंट की चपेट आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में फैली सनसनी, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
An attempt to catch fish by electrocution resulted in a young man's death on the spot, causing a sensation in the area and mourning. Police are investigating.
बिलासपुर/तखतपुर : तखतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुरीघाट में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. जहां नदी में करेंट लगाकर मछली पकड़ने की कोशिश एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई. मछली मारने के दौरान युवक खुद ही अपने लगाए बिजली के करंट की चपेट में आ गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम सूरीघाट निवासी मायाराम कैवर्त उम्र 45 साल निवासी सुरीघाट आज सुबह मनियारी नदी में मछली मारने के लिए जाल बिछाकर रखा था और उसमें करंट लगा दिया था. जैसे ही युवक का पैर पानी में पड़ा खुद करंट की चपेट में आ गया और अपने आप को नहीं बचा सका. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. परिजनों का हाल रो रो कर बेहाल है.
स्थानीय क्षेत्र में नदी-नालों में इस तरह से अवैध तरीके से करंट लगाकर मछली पकड़ने का सिलसिला लगातार जारी है. इसके बावजूद इस पर रोक लगाने के लिए न तो पुलिस और न ही बिजली विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जा रही है. जिससे लोगों में कानून का डर कम होता जा रहा है.
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां न सिर्फ अवैध हैं बल्कि इससे अन्य लोगों की जान को भी हर दिन खतरा बना रहता है. कई बार मासूम लोग भी इसकी चपेट में आ सकते हैं.
इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अवैध तरीके से करंट लगाकर मछली पकड़ना कितना खतरनाक है. प्रशासन को चाहिए कि ऐसे मामलों में सख्ती बरते, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जाए. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



