फिल्मी स्टाइल में ATM मशीन में तोड़फोड़ कर पैसे चोरी कर रातों-रात अमीर बनने की कोशिश नाकाम, कुछ ही घंटों में आरोपी चंपालाल गिरफ्तार

An attempt to steal money by vandalizing an ATM machine in a filmy style failed; the accused, Champalal, was arrested within hours.

फिल्मी स्टाइल में ATM मशीन में तोड़फोड़ कर पैसे चोरी कर रातों-रात अमीर बनने की कोशिश नाकाम, कुछ ही घंटों में आरोपी चंपालाल गिरफ्तार

खैरागढ़/छुईखदान : फिल्मी अंदाज़ में ATM मशीन तोड़कर पैसे निकालने की कोशिश करने वाला आरोपी हकीकत की जमीन पर ज्यादा देर टिक नहीं पाया. ‘रातों-रात अमीर बनने’ का उसका प्लान कुछ ही घंटों में पुलिस की कार्रवाई के सामने धराशायी हो गया. 14 अप्रैल को उदयपुर स्थित ATM में तोड़फोड़ की घटना सामने आई. मशीन की देखरेख करने वाले कर्मचारी ने जब ATM बंद देखा तो अंदर का मंजर चौंकाने वाला था. मशीन के साथ लॉबी में छेड़छाड़ और तोड़ फोड़ हुई थी, साफ था कि किसी ने पूरी तैयारी के साथ ‘कैश लूटने’ की कोशिश की, लेकिन तकनीक और सुरक्षा के आगे उसकी चाल नहीं चल पाई. ATM मशीन में तोड-फोड कर पैसे चोरी करने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उदयपुर में स्थित ATM मशीन की देखरेख में संचालित है, 14 अप्रेल 2026 को देखा कि ATM मशिन बंद थी. लौबी का लाइट और ATM माशिन में किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी की नियत से तोड़फोड़ किया गया है. इस रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 135/2026 धारा 331(4), 305(e), 62,324(3) बीएनएस का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
मामला गंभीर होने से संदेही के पतासाजी के लिए टीम गठित किया गया. ताकनिकी सहायता और मुखबीर से पुलिस टीम को खबर मिली कि संदेही चंपालाल जांघेल पुलिस को देख कर लुक छिप रहा है. मुखबीर की खबर और तकनिकी मदद से संदेही को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर जुर्म करना कबूल किया.
इस वारदात में इस्तेमाल आला जरब को अरोपी के कबजे से बारामद कर जप्ती किया गया है. आरोपी चंपालाल जंघेल पिता नेतराम जांघेल उम्र 40 साल निवासी ग्राम उदयपुर थाना छुईखदान 14 अप्रेल 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया. आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया.
आरोपी
 चंपालाल जंघेल पिता नेतराम जांघेल उम्र 40 साल निवासी ग्राम उदयपुर थाना छुईखदान जिला खैरागढ़ छत्तीसगढ़ 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t