नीम पेड़ की कटाई के दौरान करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
An elderly man died on the spot due to electrocution while cutting a Neem tree, the family is in mourning, police is investigating
धमतरी/नगरी : धमतरी जिला के सिहावा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक बुजुर्ग की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. बुजुर्ग पेड़ की कटाई कर रहा था. इसी दौरान पेड़ से लगे हाईटेंशन तार से उसे करंट लगा और वहीं उसकी मौत हो गई. पूरी घटना सांकरा गांव की है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दुर्गेश ध्रुव उम्र 50 सांकरा मैनपुर मुख्य मार्ग में स्थित वन विभाग रिसगांव कार्यालय के सामने नीम की पेड़ पर चढ़कर टहनी काट रहा था. इसी दौरान पेड़ से लगे बिजली के तार की चपेट में आ गया.
इस हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई. आसपास के लोगों ने शव को जब पेड़ पर लटके देखा, तो पुलिस को खबर दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



