धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर उतारा मौत के घाट, पत्नी और 2 कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान, वन विभाग ने कराई मुनादी
An elephant trampled a man guarding paddy to death; his wife and two employees escaped with their lives; the Forest Department issued a public announcement.
कोरबा : छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. इसी बीच कोरबा के कुदमुरा उपार्जन केंद्र में देर रात एक हाथी के हमले में मंडी प्रभारी की मौत हो गई. वहीं मृतक की पत्नी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात करीब 2 बजे कोरकोमा क्षेत्र स्थित कुदमुरा उपार्जन केंद्र में लगातार धान चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी. इसी वजह से मंडी प्रभारी राजेश कुमार अपनी पत्नी के साथ केंद्र परिसर में अस्थायी झोपड़ी बनाकर रह रहे थे और धान की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे थे.
इस बीच देर रात एक हाथी उपार्जन केंद्र परिसर में घुस आया और झोपड़ी को नुकसान पहुंचाते हुए अंदर सो रहे राजेश कुमार पर हमला कर दिया. हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनकी पत्नी किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी.
मृतक राजेश कुमार रजगामार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. हादसे की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है.
तात्कालिक सहायता के तौर पर मृतक की पत्नी को ₹25000 की सहायता राशि दी गई है. जनहानि के मामले में कुल 6 लाख रुपए मुआवजा स्वरूप प्रदान करने का नियम है. जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह राशि पीड़ित परिवार को प्रदान की जाती है.
एसडीओ ने बताया कि वर्तमान समय गर्मियों का है. जंगल में आग भी लगते हैं. इसके कारण वन अमला लगातार क्षेत्र की निगरानी में लगा हुआ है. हाथी मित्र दल और मुनादी टीम अपना काम कर रही है. हाथियों से बचाव के सभी उपाय भी अपणाये जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



