होली पर डीजे डांस देख रहे मासूम बच्चों को युवक ने कोल्ड ड्रिंक में मिलकर पिला दी शराब, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

A young man mixed alcohol in a cold drink and gave it to innocent children watching a DJ dance on Holi. They were hospitalized in critical condition and the police are investigating.

होली पर डीजे डांस देख रहे मासूम बच्चों को युवक ने कोल्ड ड्रिंक में मिलकर पिला दी शराब, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर : जांजगीर के सुकली गांव में एक गंभीर मामला सामने आया है. जिसमें एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर तीन बच्चों को पिला दिया। बच्चों को उल्टी होने लगी. जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की खबर सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुकली गांव में होली के मौके पर डीजे पर डांस का कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान मोहल्ले के तीन बच्चे डांस देखने गए थे. परिजनों के मुताबिक इसी दौरान गांव का एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर तीनों बच्चों को पिला दिया.
बच्चों की तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया. तीनों बच्चों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरु कर दी है और जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB