एक और सास भागी होने वाले दामाद के साथ, दोनों पहुंच गए थाने, महिला को अब हो रहा अफसोस, बोली- गलती हो गई पति के साथ ही रहुंगी
Another mother-in-law eloped with her son-in-law, both reached the police station, the woman is now regretting it, said- I made a mistake, I will stay with my husband
गोंडा : उत्तर प्रदेश गोंडा में होने वाले दामाद के साथ सास फरार हो गई. घर वालों ने दोनों को ढूंढना शुरु कर दिया. कहीं पता नहीं चला तो पीड़ित पति थाने पहुंचा और गुमशुदगी दर्ज कराई. उधर दामाद और सास बस्ती जिला पहुंच गए. वहां दुबौलिया थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई. इसके बाद बस्ती पुलिस ने दोनों को गोंडा पुलिस के सुपुर्द कर दिया. अब महिला अपने पति के साथ रहने की इच्छा जता रही है. मामला खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक ने बीती 27 अप्रैल को 44 साल की पत्नी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरु की. थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि मंगलवार को महिला एक युवक के साथ बस्ती के दुबौलिया थाने पहुंची. वहां महिला ने बताया कि बीती 25 अप्रैल को होने वाले दामाद के साथ चली गई थी. पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. महिला की बात सुनने के बाद दुबौलिया थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने खोड़ारे पुलिस को खबर दी. इसके बाद दोनों को खोड़ारे पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पूछताछ में महिला ने अपने कृत्य पर अफसोस जताया. अब अपने पति के साथ रहने के लिए तैयार है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



