पेंशन की फाइल बनाने 6000 रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों दो सरकारी कर्मचारियों को किया गिरफ्तार, 10 हजार की डिमांड

Anti Corruption Bureau arrested two government employees red handed for taking 6000 bribe for making pension file demand of 10 thousand

पेंशन की फाइल बनाने 6000 रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों दो सरकारी कर्मचारियों को किया गिरफ्तार, 10 हजार की डिमांड

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रिश्वत के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रिश्वतखोर दो कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.। राज्य संपरीक्षक कार्यालय के उप संचालक दिनेश कुमार और सहायक संपरीक्षक होमन कुमार को 6 हजार रुपये का रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित रिसाली नगर निगम का रिटायर्ड कर्मचारी है. उसके पेंशन प्रकरण की फाइल को आगे बढ़ाने के लिए आरोपियों द्वारा 10 हजार रुपये की डिमांड की जा रही थी. पीड़ित देवव्रत देवांगन निगम सचिव के पद पर नगर निगम रिसाली (भिलाई) में पदस्थ था. एसीबी रायपुर के कार्यालय में शिकायत की थी कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उसका पदोन्नत पद पर वेतन निर्धारण/सत्यापन उप-संचालक, राज्य संपरीक्षा कार्यालय दुर्ग में लंबित है.
इस वजह से पेंशन एवं अन्य भुगतान नहीं मिला है. प्रार्थी राज्य संपरीक्षा कार्यालय दुर्ग में पदस्थ आरोपी दिनेश कुमार उप संचालक (संपरीक्षा) और होमन कुमार सहायक संपरीक्षक से कई बार मिला. लेकिन उनके द्वारा सत्यापन नहीं किया गया. दस्तावेज आगे बढ़ाने 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी जा रही थी.
 शिकायत सत्यापन के दौरान प्रार्थी के निवेदन पर आरोपी 6000 रुपए रिश्वत लेने को सहमत हो गए. इसके बाद एसीबी की टीम ने राज्य संपरीक्षा कार्यालय दुर्ग में पदस्थ आरोपी दिनेश कुमार उप संचालक (वित्त) और आरोपी होमन कुमार सहायक संपरीक्षक को 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. आरोपियों के खिलाफ धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb