आरंग में खनिज विभाग का छापा, 2 खदान सील, 7 हाइवा जब्त, दूलना में रेत परिवहन के नाम पर अवैध वसूली पर होगा एक्शन?, सामने आए रसूखदारों के नाम
Arang: Mineral department raids, seals 2 mines, seizes 7 trucks; will action be taken against illegal extortion in the name of sand transportation in Dulna? Names of influential people emerge.
डुलना में रेत परिवहन के नाम पर अवैध वसूली पर होगा एक्शन?, सामने आए रसूखदारों के नाम
अभनपुर/गोबरा नवापारा : अवैध वसूली के संगठित खेल पर प्रशासन ने आखिरकार शिकंजा कसा है. ग्राम दुलना में रेत परिवहन के नाम पर चल रहे वसूली रैकेट का पर्दाफाश होने के बाद तहसीलदार ने सीधे FIR दर्ज करने के निर्देश जारी कर दिए हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 1 फरवरी 2026 को हुई जांच में खुलासा हुआ कि रेत से भरे वाहनों से बाकायदा डायरी बनाकर पैसे वसूले जा रहे थे. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह पूरा खेल गांव के ही कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा संचालित किया जा रहा था. जो खुद को ग्राम विकास समिति से जोड़कर वसूली कर रहे थे.
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अभनपुर ने जांच कर उच्च अधिकारी को रिपोर्ट सौंपी. जिसमें साफ तौर पर अवैध वसूली की पुष्टि हुई. इसके बाद तहसीलदार ने थाना प्रभारी गोबरा नवापारा को कड़ा पत्र जारी करते हुए तुरंत FIR दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में ग्राम विकास समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं. जिनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहित कई लोग शामिल हैं. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस इस संगठित वसूली गिरोह पर कार्रवाई कर पाएगी या मामला फिर ठंडे बस्ते में जाएगा? फिलहाल प्रशासन के इस कड़े रुख से अवैध वसूली में लिप्त लोगों के बीच डर और बेचैनी साफ नजर आ रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
आरंग: में 2 खदान सील, 7 हाइवा जब्त
आरंग: आरंग विधानसभा क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मंदिर हसौद में बड़ी कार्रवाई की है. सहायक खनिज अधिकारी उमेश भार्गव के नेतृत्व में टीम ने दो चूना पत्थर (क्रेशर) खदानों को सील करने के साथ-साथ अवैध परिवहन में लगे 7 हाइवा वाहनों को भी जब्त किया है.
जांच के दौरान खदान संचालकों के पास आवश्यक दस्तावेज पूरे नहीं पाए गए. जिसके चलते कार्रवाई करते हुए खदानों को सील कर दिया गया. जिन खदानों पर कार्रवाई हुई. उनमें सीजी एग्रो फार्म (विपिन अग्रवाल एवं के.सी. अग्रवाल), मंदिर हसौद और जय कुमार बजाज, मंदिर हसौद शामिल हैं.
कार्रवाई के दौरान खनिज विभाग की टीम ने क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन पर भी नकेल कसी. जांच में 7 हाइवा वाहन जब्त किए गए. जिनमें एक वाहन रेत से भरा हुआ और 6 वाहन गिट्टी (स्टोन) से भरे हुए पाए गए. बताया जा रहा है कि ये सभी वाहन बिना वैध दस्तावेज के खनिज का परिवहन कर रहे थे. जिससे शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा था. विभाग ने सभी वाहनों को जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



