बहुचर्चित हनी ट्रैप, ब्लैकमेलिंग और सेक्सटॉर्शन मामले में फरार भाजपा नेता संकेत शुक्ला ने किया सरेंडर, पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज, पूछताछ शुरु

BJP leader Sanket Shukla, absconding in the much-talked-about honey trap, blackmailing and sextortion case, surrenders; secrets to be revealed during police remand; interrogation begins

बहुचर्चित हनी ट्रैप, ब्लैकमेलिंग और सेक्सटॉर्शन मामले में फरार भाजपा नेता संकेत शुक्ला ने किया सरेंडर, पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज, पूछताछ शुरु

बलौदा बाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार के बहुचर्चित हनी ट्रैप, ब्लैकमेलिंग और सेक्सटॉर्शन मामले में एक बड़ा क्लाइमैक्स आया है. लंबे समय से लुका-छिपी का खेल खेल रहे भाजपा नेता संकेत शुक्ला ने आखिरकार कानून के आगे घुटने टेक दिए हैं.
घेराबंदी और सरेंडर
संकेत शुक्ला के लिए बचने के सारे रास्ते तब बंद हो गए जब सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया. कानूनी शिकंजा कसता देख आरोपी नेता ने बुधवार 15 अप्रैल 2026 को बलौदा बाजार के जिला एवं सत्र न्यायालय में चुपचाप सरेंडर कर दिया.
क्या था यह ‘हनी ट्रैप’ जाल?
यह मामला 2024 में तब शुरू हुआ जब शहर के रसूखदारों को हुस्न के जाल में फंसाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ. गिरोह की महिलाएं प्रभावशाली लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसाती थीं. मेल-मुलाकात के दौरान उनके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना लिए जाते थे. इसके बाद शुरू होता था करोड़ों की वसूली का खेल.. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये ऐंठे जाते थे.
पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज
सरेंडर के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने संकेत शुक्ला को रिमांड पर ले लिया है. पुलिस को उम्मीद है कि संकेत से पूछताछ में कई गहरे राज खुलेंगे. जैसे:इस नेटवर्क का असली मास्टरमाइंड कौन है? अब तक कितने सफेदपोश लोग इस गिरोह का शिकार बने?
वसूली गई मोटी रकम का बंदरबांट कहाँ-कहाँ हुआ?
गिरोह में शामिल थे कई ‘दिग्गज’
इस मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें अब तक 4 से ज्यादा FIR दर्ज हो चुकी हैं. जांच की आंच में न सिर्फ नेता, बल्कि पुलिसकर्मी, कारोबारी, वकील और कुछ कथित पत्रकार भी झुलस रहे हैं. हालांकि गिरोह की कुछ महिलाएं पहले पकड़ी गई थीं. जो फिलहाल जमानत पर बाहर हैं. लेकिन संकेत शुक्ला की गिरफ्तारी को इस केस की सबसे अहम कड़ी माना जा रहा है. बलौदा बाजार पुलिस की पूछताछ के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में शहर के कुछ और बड़े नाम इस स्कैंडल की जद में आ सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t