ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय चपेट में आया पत्नी को लेने ससुराल जा रहा बाइक चालक, मौके पर ही मौत, परिवार में पसरा मातम
Bike rider going to in-laws house to pick up his wife got hit while overtaking a tractor, died on the spot, mourning spread in the family
धमतरी/मगरलोड : ट्रैक्टर को ओवरटेक करते बाईक चालक की दबने से युवक की मौत हो गई. मौके पर चौकी बड़ी करेली स्टाफ पहुंचे,शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ट्रैक्टर को जप्त कर मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक 29 अगस्त को ग्राम हसदा, करेली बड़ी चौकी निवासी ताम्रज ध्रुव पिता चैतू राम ध्रुव उम्र 30 साल सुबह घर से 8:15 बजे मोटरसाइकल साइन होंडा CG05 V 7855 में अपनी पत्नी को ससुराल से लाने के लिए जा रहा था. करीब 8:30 बजे मेन रोड नवागांव हाईस्कूल के पास कुंडेल से गिट्टी भरकर महेंद्रा ट्रैक्टर CG05 G 7469 को ओवरटेक करते वक्त बाईक चालक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. जिससे उसके सिर और पीठ में गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही चौकी प्रभारी लक्ष्मीकांत शुक्ला, प्रधान आरक्षक शेषनारायण पांडे, चैतराम जोगी मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है. ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है.
खिसोरा से नवागांव सड़क मार्ग सिंगल रास्ता होने से बड़ी चार पहिया वाहनों का निकलना मुश्किल होता है. जिस वजह से हादसों की आशंका हमेशा बनी रहती है. इस सड़क के लिए चौड़ीकरण का प्रस्ताव पूर्व के कांग्रेस शासन काल में दिया गया था. लगभग पास भी हो चुका था. लेकिन सरकार बदलने के बाद अब तक इस पर ध्यान नहीं दिया गया है. सकरी सड़क होने की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



